एक्सप्लोरर

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर कंगना ने कहा- धर्म सशक्त होने से नहीं रोकता

कंगना रनौत और राजकुमार राव जैसे सितारों से सजी प्रकाश कोवलामुडी के निर्देशन में बनी 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इसी फिल्म के गाने की रिलीज़ के मौके पर उन्होंने जायरा वसीम से जुड़े सवाल पर अपनी राय ज़ाहिर की.

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने जायरा वसीम के अभिनय छोड़ने के फैसले में बात करते हुए कहा कि कोई भी धर्म व्यक्ति को सशक्त करता है न की उसे सशक्त होने से रोकता है. अपनी आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के गाने 'वखरा' की लॉन्चिंग के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कंगना ने रविवार को यह बात कही.

उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार राजकुमार राव, निर्माता एकता कपूर, लेखिका कनिका ढिल्लन, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

'दंगल' फिल्म से सफलता प्राप्त करने वाली जायरा वसीम ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी कि वह अभिनय के क्षेत्र को छोड़ रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यहा उनके ईमान के साथ लगातार हस्तक्षेप करता है और धर्म के साथ उसके रिश्ते को खतरे में डालता है.

कश्मीरी अभिनेत्री के धर्म के चलते अभिनय छोड़ने के फैसले पर कंगना ने पूछा जाने पर कहा, "मुझे लगता है कोई भी धर्म आपको सशक्त करता है और यह आपको स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनने में मदद करता है. ये आपके जीवन को पूर्ण करता है और अगर आपको लगता है कि आपका जीवन पूर्ण है, तो इसके अलावा भी आपके आस-पास बहुत सारा काम करने को है."

उन्होंने कहा, "लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वह अपने परिवार और दोस्तों की मदद करें. ऐसा करने के लिए बहुत सी चीजें हैं, इसलिए हमें अपने आस-पास के वातावरण को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए."

कंगना ने कहा, "अनिवार्य रूप से, किसी भी धर्म की मूलभूत आवश्यकता आपको सशक्त बनाना है, न कि आपको अलग करना."

अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने इस फिल्म को कला के क्षेत्र में समझौता किए बिना बहुत समझदारी से बनाया है."

उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि एक कलाकार होने और असंवेदनशील होने के बारे में रोने वाले लोग सिर्फ ऐसे लोग हैं जो अपनी कारीगरी को संभालना नहीं जानते हैं. मुझे लगता है कि आप विचारशील हो सकते हैं फिर भी आप कलाकार रूप से परिष्कृत फिल्में दे सकते हैं."

यहां देखें कंगना की फिल्म का नया गाना...

आपको बता दें कि इस गाने को रविवार रात को मुंबई में लॉन्च किया गया. लॉन्च के मौके पर उस वक्त काफी विवाद भी हो गया जब कंगना वहां पहुंचे एक पत्रकार से भिड़ गईं. पत्रकार और कंगान के बीच जमकर बहसा बहसी भी हुई. कंगना ने पत्रकार पर कई तरह के आरोप लगाए हालांकि पत्रकार कंगना के लगाए सभी आरोपों से इंकार करता रहा. कंगना रनौत और राजकुमार राव जैसे सितारों से सजी प्रकाश कोवलामुडी के निर्देशन में बनी 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

यहां देखें वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जेन जी अलग है...', सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट
'ये जेन जी अलग है...', सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट
ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह
ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 6 बजे तक कलेक्शन 22 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 6 बजे तक कलेक्शन 22 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget