एक्सप्लोरर

फिर मुश्किल में फंसीं कंगना रनौत, कॉपीराइट मामले में 'इमरजेंसी' पर दर्ज हुआ मुकदमा

Case Filed Against Emergency: कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 'इमरजेंसी' पर जहां पहले बैन की मांग उठी थी तो वहीं अब फिल्म पर कॉपीराइट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हो गया है.

Case Filed Against Emergency: बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां रिलीज से पहले उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में थीं, तो वहीं पर्दे पर आने के बाद भी फिल्म कंट्रोवर्सी से बाहर निकलती नहीं दिख रही हैं. अब 'इमरजेंसी' पर कॉपीराइट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हो गया है.

मामला राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर से जुड़ा हुआ है. 'इमरजेंसी' पर आरोप है कि फिल्म में दिनकर की 26 जनवरी 1950 को लिखी गई कविता 'जनतंत्र का जन्म' की लाइन- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' को बिना इजाजत के इस्तेमाल किया गया है. ये लाइनबाद में दिनकर जी की चर्चित किताब नील कुसुम में शामिल की गई थी. इस किताब का कॉपीराइट स्वर्गीय श्री केदारनाथ सिंह (राष्ट्रकवि दिनकर जी के बेटे) की विधिक उत्तराधिकारी कल्पना सिंह के पास है.

Emergency Movie Tickets Online Booking, Showtimes @Paytm.com

क्या है पूरा मामला?
'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' लाइन को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में और एक गाने में बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है. 26 अगस्त 2024 को फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म में इस लाइन के होने का खुलासा हुआ था. ऐसे में 31 अगस्त 2024 को फिल्म मेकर को कानूनी नोटिस भेजा गया. लेकिन मेकर्स ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.

मनोज मुंतशिर ने मामले से किया किनारा
इसके बाद हुई टेलीफोनिक बातचीत में, मनोज मुंतशिर ने दिनकर जी के पोते ऋत्विक उदयन को बताया कि उन्होंने कंगना रनौत के कहने पर गाने में ये लाइन शामिल की है. मनोज ने साफ किया कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है.

पटना हाईकोर्ट ने जारी किया मेकर्स को नोटिस
कॉपीराइट का आरोप लगाने वाले ने सिविल रिट अधिकारिता मामला संख्या 19202/2024 के तहत पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. ये मामला जस्टिस अभिषेक रेड्डी के सामने 17 जनवरी, 2025 को रखा गया. 'इमरजेंसी' इसी दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी, ऐसे में कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की जगह, आरोपियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: काला चश्मा लगाकर ली धांसू एंट्री, फिर दुल्हनिया संग रोमांटिक हुए दर्शन रावल, देखें मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget