एक्सप्लोरर

Manikarnika Row: कंगना की बहन ने दिया कृष को जवाब, 'आपने फिल्म को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी'

कंगना की बहन रंगोली ने मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर को जवाब देते हुए फिल्म को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. रंगोली ने ये भी बताया है कि मेकर्स कृष को क्रेडिट नहीं देता चाहते थे जबकि इसके लिए कंगना रनौत ने खुद स्टैंड लिया.

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ डायरेक्शन को लेकर विवादों में है. इस फिल्म के डायरेक्टर राधाकृष्ण जगर्लामुदी (कृष) हैं. साथ ही डायरेक्शन का क्रेडिट कंगना रनौत ने भी लिया है. कृष ने अनबन के चलते फिल्म छोड़ दी. तभी से उनके और कंगना रनौत के बीच चल रहे कोल्ड वार की खबरें थीं. फिल्म की रिलीज के बाद कृष ने अपनी पक्ष रखा. कृष ने कहा कि उन्होंने जो 'मणिकर्णिका' फिल्माई थी वो शुद्ध सोने जैसा था और कंगना ने इसे चांदी में बदल दिया अब कंगना की बहन रंगोली ने उन्हें जवाब देते हुए फिल्म को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. रंगोली ने ये भी बताया है कि मेकर्स कृष को क्रेडिट नहीं देता चाहते थे जबकि इसके लिए कंगना रनौत ने खुद स्टैंड लिया.

रंगोली ने आज ट्विटर पर लिखा, ''उन्होंने फिल्म को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सभी DOP को अलग कर दिया. पहले टीम में काम कर चुके किसी भी असिटेंट को कंगना के साथ काम नहीं करने दिया. टीम में उन्होंने किसी को सपोर्ट नहीं किया और अब कह रहे हैं कि मणिकर्णिका उनके बच्चे की तरह है.''

Manikarnika Row: कंगना की बहन ने दिया कृष को जवाब, 'आपने फिल्म को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी

उन्होंने आगे लिखा, ''उन्होंने कभी किसी का फोन नहीं उठाया. कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया है वो उन्हें फिल्म का फाइनल कट भी दिखाना चाहती थी लेकिन वो कभी नहीं आए. अब जब फिल्म हिट हो गई तो ये सामने आए हैं. ये बहुत ही कैलकुलेटिव स्टेप है. कितने मौकापरस्त हैं आप?''

रंगोली ने बताया है कि कंगना को लेकर जिस तरह की बातें की जा रही हैं उससे वो बहुत परेशान है. कंगना जर्मनी में हैं और वहां से उन्होंने रंगोली को एक स्क्रीन शॉट भी भेजा है. ये स्कीन शॉट रंगोली ने ट्वीट किया है. ये कंगना की तरफ से कृष को भेजा गया मैसेज में है. इस मैसेज में कंगना ने कृष से रिक्वेस्ट की है कि वो कुछ भी आरोप लगाने से पहले फिल्म देख लें.

रंगोली ने बताया है कि कंगना ने कृष को क्रेडिट देने के लिए मेकर्स से अनुरोध किया. कंगना ने इसके लिए फिल्म के राइटर विजयेंद्र प्रसाद के साथ मैसेज पर हुई बातचीत को भी शेयर किया है.

 

आपको बता दें कि इस फिल्म में  कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके रोल को खूब तारीफें मिल रही हैं. फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, डैनी डेंग्जोंगपा और सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म ने पांच दिनों में 52 करोड़ की कमाई कर ली है.

कृष ने क्या कहा था

हाल ही में यह पूछे जाने पर कि 'मणिकर्णिका' का आपने कितना निर्देशन किया है, इसे लेकर कई अटकलें हैं तो कृष ने कहा, "आपका मतलब पर्दे पर देख रहे हैं क्या उससे है? मैंने फिल्म देखी है. मैं कहूंगा कि यह 70 फीसदी मेरी है. मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी. मुझे फिल्म के लिए और पूरी टीम के लिए जिन्होंने कड़ी मेहनत की उनकी खातिर चुप रहना पड़ा. लेकिन, अगर अब मैंने इस बारे में नहीं बोला कि कंगना ने फिल्म के साथ क्या किया तो मैं अपनी सारी मेहनत पर पानी फेर दूंगा. कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए. मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था. कंगना ने इसे चांदी में बदल दिया." यहां पढ़ें विस्तार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget