एक्सप्लोरर

Emergency Trailer 2: 'इंदिरा इज इंडिया', इमरजेंसी’ का दूसरा दमदार ट्रेलर आउट, कंगना रनौत बोलीं- मुश्किलभरी रही जर्नी

Emergency Trailer 2: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी एक बार फिर चर्चा में आ गई है. फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं.

Emergency Trailer 2: एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर सोमवार को जारी हो चुका है. कंगना ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कहा कि 'इमरजेंसी' की कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है बल्कि यह उन विषयों पर आधारित है, जो आज भी प्रासंगिक हैं.

कैसा है ट्रेलर?

पहले ट्रेलर की तुलना में नए ट्रेलर में और भी ज्यादा इंटेंसिटी और राजनीतिक दमखम दिखाया गया. ट्रेलर में 1975 के उथल-पुथल भरे दिनों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की घोषणा, “इंदिरा इज इंडिया” को दिखाया गया है.

कंगना रनौत ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया, “चुनौतियों से भरी एक लंबी जर्नी के बाद, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. ये कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है, ये उन विषयों पर आधारित है जो आज भी प्रासंगिक हैं. इससे ये जर्नी कठिन और महत्वपूर्ण दोनों बन जाती है.”

कंगना ने आगे कहा, "गणतंत्र दिवस से ठीक एक सप्ताह पहले रिलीज होने वाली ये फिल्म हमारे संविधान की दृढ़ता पर विचार करने और अपने करीबियों के साथ फिल्म को देखने का सही समय है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

निर्माता उमेश केआर बंसल ने कहा, "1975 के आपातकाल को 50 साल पूरे होने को हैं. ऐसे में ये फिल्म न केवल एक ऐतिहासिक पुनर्कथन है बल्कि ये लोकतंत्र की दृढ़ता पर एक प्रतिबिंब भी है. उन लोगों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इसके लिए लड़ाई लड़ी. इमरजेंसी एक सिनेमाई मील का पत्थर है, जो दर्शकों को सवाल करने, जुड़ने और स्वतंत्रता की कीमत को याद करने की चुनौती देता है."

17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार ‘इमरजेंसी’ की निर्माता-निर्देशक के साथ लीड एक्टर भी कंगना रनौत खुद हैं. ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर के साथ ही दिवंगत सतीश कौशिक जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.

जी स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और रेणु पिट्टी ने फिल्म का निर्माण किया है. संचित बलहारा और जी.वी. प्रकाश कुमार ने फिल्म के म्यूजिक को कंपोज किया है.

ये भी पढ़ें- BPSC छात्रों के धरने-प्रदर्शन का फिर किया खेसारी लाल यादव ने सपोर्ट, लिखा- 'ना नौकरी दे सकता ना अनाज लेकिन बन सकता हूं आवाज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार सुबह 7 बजे तक किया 2 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार सुबह 7 बजे तक किया 2 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget