एक्सप्लोरर

KRK पर भड़के हंसल मेहता ने दी चेतावनी, कहा- तुम्हारी बदमाशी मेरे साथ नहीं चलेगी, दूर रहो

मिलाप ज़ावेरी ने बीते रोज़ केआरके का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत की आलोचना भी करते नज़र आ रहे हैं और उनकी खुदकुशी के बाद आंसू भी बहाते दिख रहे हैं. अब इस मामले में ट्विटर पर हंसल मेहता और केआरके आमने सामने आ गए हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता और सेल्फ क्लेम फिल्म समीक्षक कहे जाने वाले कमाल राशिद खान अपने विवादित समीक्षाओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वो अभिनेताओं की आलोचना करते करते कई बार सीमाओं को लांघ जाते हैं. कई बार उनके व्यवहार को लेकर लोग उनको ट्रोल भी करते रहते हैं. लेकिन इस बार वो निर्देशक हंसल मेहता से जा भिड़े हैं और अब हंसल मेहता ने केआरके को उनसे न उलझने की चेतावनी दी है.

क्या है पूरा मामला दरअसल मिलाप ज़ावेरी ने बीते रोज़ केआरके का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत की आलोचना भी करते नज़र आ रहे हैं और उनकी खुदकुशी के बाद आंसू भी बहाते दिख रहे हैं. इस मामले पर मिलाप ने ट्वीट किया कि ये फ्रॉड केआरके का असली चेहरा है. वक्त आ गया है कि ऐसे लोगों को रोका जाए.

मिलाप के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने अपनी सहमति जताते हुए लिखा, "मिलाप ये परजीवी केआरके शर्मिंदा करने और सजा देने के लायक है. ये लगातार कई लोगों के खिलाफ बुरी बातें करता रहा है, खास कर सुशांत के बारे में और अब ये पलटी मारने की कोशिश कर रहा है. इससे ज्यादा शर्मनाक ये है कि इस अपमानजनक मैल को अभी भी संरक्षण मिला हुआ है और इंडस्ट्री के लोग इसे फोलो करते हैं."

इस बीच मिलाप के ट्वीट का मनोज बाजपेयी ने भी समर्थन किया और इंडस्ट्री के लोगों से केआरके को सपोर्ट नहीं करने को कहा.

हंसल मेहता और मनोज बाजपेयी के इस ट्वीट के बाद केआरके ने ट्वीट किया, "हंसल और मनोज पर मेरा रिव्यू जल्द आ रहा है. वो इसके लायक हैं. आप लोग प्लीज़ सुनने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करें."

केआरके के इस ट्वीट के बाद गुस्से में आए हंसल मेहता ने लिखा, "मुझसे उलझने की हिम्मत मत करना. मैं बदनामी या गाली गलौच नहीं करूंगा. मैं कोई बदनामी या गाली बर्दाश्त नहीं करूंगा. तुम्हारी बदमाशी मेरे साथ नहीं चलेगी. तुम्हारी गंदगी ने मुझे बना सकती है न तोड़ सकती है. दूर रहो. इसे एक चेतावनी समझो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget