एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD से पहले डरा रहा है प्रभास-कमल हासन और अमिताभ का रिपोर्ट कार्ड! ऐसा हुआ था तीनों की पिछली 3 फिल्मों का हाल

Kalki 2898 AD: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जल्द ही फिल्म Kalki 2898 AD में दिखेंगे. इससे पहले जानते हैं इन चारों स्टार की पिछली तीन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में.

Kalki 2898 AD: मशहूर एक्टर प्रभास जल्द ही अपने फैंस का मनोरंजन इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म Kalki 2898 AD से करने वाले हैं. इस फिल्म में प्रभास का साथ एक 'रोबोकार' देगी जिसे 'बुज्जी' नाम दिया गया है. रिलीज से पहले ही यह फिल्म फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है. यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होगी. 

बुज्जी नाम की कार के साथ मिलकर प्रभास दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे. हालांकि इस फिल्म में प्रभास और बुज्जी के अलावा दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी नजर आएंगे. आइए कल्कि 2898 AD की रिलीज से पहले जानते है कि इन चारों कलाकारों की पिछली तीन फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा है.

प्रभास

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्रभास को आख़िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में आई फिल्म 'सालार' में देखा गया था. उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने अपना प्यार दिया था. वहीं इससे पहले वे 2023 में ही फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे. लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. फिल्म को दर्शकों से काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. जबकि साल 2022 में आई प्रभास की 'राधेश्याम' भी फ्लॉप रही थी. यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दुर्दशा हुई थी कि यह डिजास्टर साबित हो गई.

दीपिका पादुकोण

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deadline Hollywood (@deadline)

दीपिक पदुकोण को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में देख गया था. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं इससे पहले दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो किया था. यह ब्लॉकबस्टर रही थी. जबकि इससे पहले एक बार फिर से उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में देखा गया था. इस फिल्म में दीपिका ने लीड रोल निभाया था. यह फिल्म भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 

कमल हासन 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्टर कमल हासन आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था. वहीं इससे पहले कमल हासन विश्वरूप 2 में नजर आए थे. उन्होंने इसका निर्देशन भी किया था. इसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. वहीं इससे पहले आई विश्वरूप का भी यही हाल हुआ था. 

अमिताभ बच्चन 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अब बात करते हैं दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के रिपोर्ट कार्ड की. ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के रोल में बिग बी नजर आने वाले हैं. उनकी आखिरी तीन फिल्में ‘ऊंचाई’, ‘गुड बाय’ और ‘ब्रहाम्स्त्र है. बता दें कि ‘ऊंचाई’ और ‘गुड बाय’ फ्लॉप रही थी. जबकि ब्रह्मास्त्र एवरेज रही थी.

यह भी पढ़ें: जून में धमाल मचाने आ रहीं ये 8 फिल्में, इनमें से एक का बजट Kalki 2898 AD से भी 200 करोड़ ज्यादा! नोट कर लें रिलीज की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget