एक्सप्लोरर

Kader Khan: कभी 2-3 रुपये की नौकरी करने के लिए भी तैयार थे कादर खान, फिर इंजीनियरिंग के रास्ते निकली एक्टिंग की राह

Kader Khan Life: एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाने वाले कादर खान ने अपनी किस्मत मेहनत और लगन के दम पर लिखी थी. उन्होंने काफी मुश्किलों को पार करने के बाद यह मुकाम हासिल किया था.

Kader Khan Unknown Facts: कहते हैं कुछ इंसानों को भगवान इतनी शिद्दत से बनाता है कि वह हर तरफ अपना जादू बिखेरने में सफल होते हैं. ऐसे ही व्यक्तियों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का नाम भी शामिल है. बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में शुमार कादर खान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक ऐसी जगह बनाई थी, जिसको मिटा पाना आज भी किसी के बस में नहीं है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस शौहरत को पाने के लिए अभिनेता ने कितनी मेहनत की होगी? अगर नहीं तो आज हम आपको कादर खान की जिंदगी के उन दिनों की यात्रा पर लेकर चलेंगे, जिनमें वह एक स्टार नहीं थे बल्कि कुछ कर पाने की जद्दोजहद में लगे थे. 

कब्रिस्तान में मिली अभिनय की पहली सीढ़ी

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय को देख चुके कादर खान का परिवार बंटवारे के बाद भारत में आकर रहने लगा था. मुंबई में रहने वाले कादर खान बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे और उनकी मां अभिनेता को मस्जिद में पढ़ने के लिए भेजा करती थी. मस्जिद में पढ़ने के बाद कादर खान पास में स्थित कब्रिस्तान जाते थे, क्यों? क्योंकि पढ़ाई के साथ ही कादर खान का झुकाव अभिनय की ओर भी था. अभिनय का रियाज करने के लिए अभिनेता नियमित रूप से कब्रिस्तान जाया करते थे. एक दिन कब्रिस्तान में रियाज करने के दौरान अचानक उनके चेहरे पर किसी ने टॉर्च मारी और उनसे सवाल-जवाब करने लगा. टॉर्च मारने वाले व्यक्ति अशरफ खान थे, जो कादर खान की मेहनत और लगन देखकर काफी प्रभावित हुए थे. अशरफ ने ही कादर खान को नाटकों में काम करने की सलाह दी.   

प्रोफेसर बनकर पलटी किस्मत

कादर खान की मां ने आर्थिक तंगी से जूझने के बाद भी अपने बेटे की पढ़ाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी थी. उनकी ही मेहनत और मशक्कत का नतीजा था कि कादर खान ने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉम्बे यूनिवर्सिटी के नामी कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और अपने जीवन की पहली नौकरी भी ली. इंजीनियरिंग करने के बाद कादर खान ने बतौर प्रोफेसर एमएच साबू सिद्दीकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ज्वाइन किया. प्रोफेसर बनने के बाद भी कादर खान अपनी एक्टिंग में दिलचस्पी को दरकिनार नहीं कर सके थे. ऐसे में वह अक्सर कॉलेज के नाटकों में हिस्सा लिया करते थे और यही उनकी किस्मत पलटने की वजह बनी. 

दिलीप कुमार ने दिया फिल्मों में मौका

दरअसल, एक बार उनके कॉलेज में दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार आए थे. दिलीप कुमार, कादर खान की कला देखकर इस कदर प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपनी दो फिल्मों में उन्हें काम दिया था. अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले कादर खान अभिनेता होने के साथ ही एक शानदार लेखक भी थे. उन्होंने कई फिल्मों के डायलॉग्स भी लिखे थे. इसके साथ ही कादर खान ने 1977 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' भी लिखी थी.

12th Fail Review: विक्रांत मैसी के करियर की सबसे शानदार फिल्म, रुला डालेगा एक 12th फेल का आईपीएस बनने का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget