एक्सप्लोरर

'थप्पड़' के ट्रेलर को लेकर 'कबीर सिंह' हो रहे ट्रोल, यूजर्स बोले- क्या प्यार में थप्पड़ जायज है?

फिल्मकार अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर को अब जारी कर दिया गया है और इसे देखकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा पर एक 'जोरदार तमाचा' बताया है.

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर इसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ट्विटर पर इसे लेकर यूजर्स कबीर सिंह को ट्रोल करते भी नजर आए. यूजर्स 'थप्पड़' के ट्रेलर को 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा पर एक 'जोरदार तमाचा' बता रहे हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' में थप्पड़ के सीन के बाद यह विवादों में आ गई थी, जिस पर वंगा ने कहा था, "जब आप किसी महिला से बेइंतहा प्यार करते हैं और उनसे काफी जुड़े हुए होते हैं, तो इसमें काफी ईमानदारी होती है. ऐसे में अगर अंग प्रदर्शन न हो..एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की आजादी न हो, तो इसमे फीलिंग्स नजर नहीं आती है." उनका यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया. हालांकि यह सब कुछ पिछले साल हुआ था, लेकिन 'थप्पड़' के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को उस विवाद की याद फिर से आ गई.  एक ने लिखा, "हैशटैगथप्पड़ संदीप रेड्डी वंगा के चेहरे पर एक जोरदार तमाचा है." किसी और ने लिखा, "हैशटैगकबीरसिंह हैशटैगअर्जुनरेड्डी' में तमाचा मारने के दृश्य से हैशटैगथप्पड़ के निर्माताओं को कहानी का पूरा आईडिया मिला." एक यूजर ने लिखा, "हैशटैगथप्पड़ फिल्म तथाकथित कबीर सिंह की तुलना में ज्यादा पहचान मिलने के काबिल है. आज के दौर में हमें कबीर सिंह जैसी फिल्म की जरूरत नहीं है. एक नए बदलाव के लिए प्रयास करें, जिसकी आज बेहद आवश्यकता है." सोशल मीडिया पर फिल्म की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा, "हां बस एक थप्पड़..पर नहीं मार सकता! हैशटैगथप्पड़ हैशटैगथप्पड़ट्रेलर." ट्रेलर में एक महिला के सफर का जिक्र है जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद अपने न्याय के लिए लड़ती है. फिल्म में तापसी ने इस किरदार को निभाया है. 'थप्पड़' को अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
रणबीर कपूर की बेटी राहा सुनती हैं अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा, पत्नी आलिया संग रिश्ते पर एक्टर ने कहा ये
रणबीर कपूर की बेटी राहा सुनती हैं अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा, पत्नी आलिया संग रिश्ते पर एक्टर ने कहा ये

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget