एक्सप्लोरर

Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने दो दिन में की धांसू कमाई, जानें कलेक्शन

Kabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए दो ही दिन में 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जानें अब तक कमाए हैं कितने करोड़...

Kabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने दो ही दिन में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ की शानदार ओपनिंग हासिल की थी.

वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में बढ़त हासिल करते हुए 22.71 करोड़ की शानदार कमाई की है. फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कुल 42.92 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई के ट्रेंड्स को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने वाली है.

आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को भारत में करीब 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म को कुल 493 स्क्रीन्स मिली हैं. वर्ल्डवाइड कुल 3616 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशियल रीमेक है. फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन किया था.

पहले दिन बनाए 5 रिकॉर्ड

  1. 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है. इससे पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली सोलो फिल्म 'शानदार' थी. इसने पहले दिन करीब 13.10 करोड़ का कारोबार किया था.
  2. इस फिल्म के नाम दूसरा बड़ा रिकॉर्ड ये दर्ज हुआ है कि ये शाहिद कपूर की मल्टी स्टारर फिल्मों में भी सबसे ज्यादा ओपिनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को सिनेमाघरों में लगभग 19 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी.
  3. शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' साल 2019 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म भी बनी है. भारत 42.30 करोड़, कलंक 21.60 करोड़ और केसरी 21.06 करोड़ की ओपनिंग हासिल करने में सफल रही थी.
  4.  'कबीर सिंह' कियारा आडवाणी के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी.
  5. इन सब के अलावा 'कबीर सिंह' इस साल नॉन हॉलीडे पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' के नाम पर था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget