एक्सप्लोरर

देखने से पहले जानें कैसी है रजनीकांत की फिल्म 'काला', पढ़ें रिव्यू

इसे पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है. रंजीत के साथ रजनीकांत की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले इन दोनों ने ‘कबाली’ में साथ काम किया था.

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म काला रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ, इसे बैन करने की मांग हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे हरी झंडी दे दी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉंस मिला है. मुख्य रुप से ये फिल्म तमिल में हैं और इसे तेलुगू और हिंदी में भी  डब किया गया है. हिंदी में इस फिल्म का नाम 'काला करिकालन' है.  इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है. रंजीत के साथ रजनीकांत की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले इन दोनों ने ‘कबाली’ में साथ काम किया था.

नाना पाटेकर इस फिल्म में विलेन हैं. इसमें नाना पाटेकर कद्दावर नेता की भूमिका में है और वो काला यानि रजनीकांत को रावण कहकर बुलाते हैं. नाना पाटेकर का एक डायलॉग है, 'हमने फैसला किया है कि गरीबी को अंधकरा को प्रकाश में बदल देंगे.' लेकिन काम इसके उलट करते हैं. इसके बाद लोगों को और धारावी को बचाने के लिए काला की एंट्री होती है.देखने से पहले जानें कैसी है रजनीकांत की फिल्म 'काला', पढ़ें रिव्यू

इस हफ्ते अगर आप भी ये फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां बता रहे हैं कि ये फिल्म कैसी है और इसे समीक्षकों ने कितनी रेटिंग है.

आज तक ने इस फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''फिल्म में रजनीकांत की मौजूदगी से एक अलग तरह का स्वैग दिखाई पड़ता है. कहानी टिपिकल वर्चस्व की लड़ाई, अमीर-गरीब के बीच के फासले वाले पैटर्न पर ही बेस्ड है जिससे दर्शक जरूर कनेक्ट करेंगे . रजनी के चश्मा पहनने का ढंग, लूंगी स्टाइल , लड़ाई का तरीका, संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों की सीटियां और तालियां जरूर पाता है. वहीं दूसरी तरफ नाना पाटेकर का दमदार प्रदर्शन भी देखने को मिलता है.''

यहां देखें Audience Reaction-

एनडीटीवी खबर ने भी इस फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''रजनीकांत की एंट्री उनके फैन्स को थोड़ा चौंका सकती है क्योंकि वे गुंडों से लड़ते हुए या गोली बारी करते हुए नहीं आते हैं, बल्कि उनके हाथ में बैट होता है और वे क्रिकेट खेलते हुए एंट्री लेते हैं. रजनीकांत के जोक्स उस समय फेल होते नजर आते हैं जब उस सीन में वे कोई बड़ा शॉट नहीं खेलते बल्कि क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. वाकई यह सीन बहुत ही इंट्रेस्टिंग है.''

देखने से पहले जानें कैसी है रजनीकांत की फिल्म 'काला', पढ़ें रिव्यू

इंडियन एक्सप्रेस ने इस फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''ये रजनीकांत की फिल्म नहीं है बल्कि पा. रंजीत की है जिसमें रजनीकांत हैं. इसमें काला स्लम में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नज़र आता है. आप सोचेंगे कि वो जरुर छक्का मारेगा लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि वो क्लीन बोल्ड हो जाता है. इससे एक बात साफ हो जाती है कि हम इसमें सुपरस्टार रजनीकांत को नहीं देखने जा रहे बल्कि 80 के दशक के रजनी को देखने जा रहे हैं.'' आगे लिखा है, ''ये फिल्म गैंगेस्टर के बारे में नहीं है बल्कि क्रांति के बारे में है.''

समीक्षकों के रेटिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो ये फिल्म देखें.

यहां देखें काला का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जूली' से 'राजा' तक, फिल्मों और टीवी पर अपनी छाप छोड़ गईं रीता भादुड़ी
'जूली' से 'राजा' तक, फिल्मों और टीवी पर अपनी छाप छोड़ गईं रीता भादुड़ी
स्टूडियो में नहीं मिला मौका तो बाथरूम में गाया गाना! ऐसे चमकी थी अनु मलिक की किस्मत
स्टूडियो में नहीं मिला मौका तो बाथरूम में गाया गाना! ऐसे चमकी थी अनु मलिक की किस्मत
अनीत पड्डा ने शेयर कीं बर्थडे की इनसाइड फोटोज, अहान पांडे को गले लगाते हुए आईं नजर
अनीत पड्डा ने शेयर कीं बर्थडे की इनसाइड फोटोज, अहान पांडे को गले लगाते हुए आईं नजर
अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी 'दृश्यम 3', कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget