एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने कहा- 'गली बॉय' देखकर रोंगटे खड़े हो गए

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो अब फिल्म '83' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में रणवीर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत को पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभाएंगे.

मुंबई: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने आखिरकार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'गली बॉय' देख ही ली जिसने उन्हें हंसाया, रुलाया और जिसे देखकर उनके रोंगटे भी खड़े हो गए. जॉन्टी रोड्स ने ट्वीट कर कहा कि अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी से मिलने के बाद से वह फिल्म के गाने सुन रहे थे.

जॉन्टी रोड्स ने लिखा, "पिछले साल एक समारोह में सिद्धांत चतुर्वेदी से मिलने के बाद से 'गली बॉय' के गाने सुन रहा हूं. पिछली रात अमीराम से भारत आने के समय आखिरकार इस पूरी फिल्म को देखा. उपशीर्षकों (सबटाइटल) के लिए धन्यवाद. मैं हंसा, रोया और मेरे रोंगटे भी खड़े हो गए."

 

अपने इस ट्वीट के साथ जॉन्टी रोड्स ने फिल्म से जुड़े कलाकारों को टैग भी किया. फिल्म में एमसी शेर का किरदार निभाने वाले सिद्धांत ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मैं पहले से ही रोमांचित हूं. भाग्यशाली हूं."

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है. फिल्म में एक मुंबई के स्लम में रहने वाले एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो आखिर में अपनी मेहनत से एक रैपर बनता है.

‘गली बॉय’ को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर्स के लिए भी भेजा गया था. हालांकि ये फिल्म बाहर हो गई थी. फिल्म को समीक्षकों की काफी तारीफें भी मिली हैं. रैप पर आधारित इस फिल्म के कई गाने सुपरहिट रहे थे. ‘गली बॉय’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की थी. फिल्म ने ऑल टाइम रन में 139.38 करोड़ रुपये की कमाई की है.

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो अब फिल्म '83' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में रणवीर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत को पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभाएंगे. इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget