एक्सप्लोरर

भारत-पाक रिश्तों पर बोले जॉन अब्राहम, किसी देश नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ होना चाहिए युद्ध

जॉन अब्राहम ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, किसी देश या धर्म के आधार पर युद्ध नहीं होना चाहिए क्योंकि इस तरह की मानसिकता विश्व के लिये खतरनाक है.

जॉन अब्राहम ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, किसी देश या धर्म के आधार पर युद्ध नहीं होना चाहिए क्योंकि इस तरह की मानसिकता विश्व के लिये खतरनाक है. पुलवामा हमले की घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर अभिनेता से सवाल पूछा गया था. जॉन ने बताया, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध हो, किसी देश, धर्म या धर्मों के बीच युद्ध नहीं होना चाहिए. मेरी सोच बिल्कुल साफ है. हो सकता है इसके लिये मुझ पर आरोप लगाया जाये लेकिन मैं कोई धरने पर बैठने वाला नहीं हूं और न ही ये कहने वाला हूं कि ‘यह दर्शकों को पसंद आयेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है’.’’ कंगना रनौत को फिर आया गुस्सा, अब रणबीर कपूर पर निकाली अपनी भड़ास अभिनेता ने कहा कि जो सच है वह सच है, इसे कहने मैं कभी झिझकता नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध होना चाहिए. इसके खिलाफ कदम उठाया जाना चाहिए. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप किसी देश के खिलाफ लड़ें. इसका यह कतई मतलब नहीं है कि आप ऐसी मानसिकता वाले लोग बनें.’’ उन्होंने कहा, लेकिन आज समस्या यह है कि विश्व का ध्रुवीकरण हो रहा है. VIDEO: राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, खुद किया ये खुलासा उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग एक खास रूढ़िवादी मानसिकता से बंधते जा रहे हैं जो संभवत: सबसे खतरनाक संकेत है. यह नहीं होना चाहिए. लेकिन आज दुनिया इसी तरह से काम कर रही है.’’ अभिनेता ने यह भी कहा कि अगर कोई अभिनेता देश में राजनीतिक हालात से परिचित है तो निश्चित रूप से उन्हें अपना विचार रखना चाहिए लेकिन सिर्फ रस्मी तौर पर या प्रभाव दिखाने के लिये नहीं करना चाहिए. सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है डब की हुई 'सोन चिड़िया', सुशांत बोले- मैंने नहीं की डबिंग जॉन ने कहा कि फिल्म में काम करने वाला हर व्यक्ति यह जानता है कि देश में क्या चल रहा है. हमने फिल्म के लिये कश्मीर में शूटिंग की और हमें वहां की जमीनी हकीकत का पता है. जब आप स्थिति के बारे में जानते हैं तो आप बयान दे सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सही समय पर सही बयान देना जरूरी है. यह सिर्फ प्रभाव जताने के लिये होना चाहिए या फिर बयान ट्रेंड में आने के लिये नहीं दिया जाना चाहिए. मैं ट्रेंड में बने रहने की प्रवृत्ति में शामिल नहीं हूं. मुझे ट्रेंड की जरूरत नहीं है.’’ रॉबिन ग्रेवाल निर्देशित फिल्म 'रॉ' में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर जैसे कलाकार हैं.  फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget