एक्सप्लोरर

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होगी Jawan? डायरेक्टर एटली कुमार बोले- Shah Rukh Khan से करुंगा बात

Jawan: शाहरुख खान की जवान को काफी पसंद किया जा रहा है. जवान में शाहरुख खान के साथ काम करने का एटली कुमार ने अनुभव शेयर किया है.

Jawan In Oscar: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वर्ल्डवाइड जवान 850 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जवान को ऑस्कर के लिए भेजना चाहिए.

ईटाइम्स से खास बातचीत में एटली कुमार ने कहा- तीन साल पहले 2020 में मैंने शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी. लेकिन हम साल 2019 में मिले थे तो इस बात को करीब 5 साल होने वाले हैं. मैंने शाहरुख को जूम कॉल के जरिए फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी. मैंने कभी किसी को ऐसे नहीं बताया था लेकिन मुझे ये बतानी थी और उस समय लॉकडाउन था तो मैंने नॉर्मल होने का इंतजार नहीं किया.

गौरी को पसंद आई स्क्रिप्ट
एटली ने आगे बताया- मैंने शाहरुख खान से पूछा क्या अभी कर सकते हैं सर ये? उन्होंने कहा- जब भी आप फ्री होगे तो मिलते हैं. तब मैंने कहा- नहीं सर, मैं इसे जूम कॉल कर करना चाहता हूं अगर आ फ्री हो तो. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा हूं, चलो करते हैं. तो 5-10 मिनट के बाद हमने जूम कॉल ऑर्गनाइज की और ये स्पेशल मूमेंट था. फिल्म की कहानी बताने में साढ़े तीन घंटे लगे.  सर ने कहा स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है. इस पर काम करते हैं. गौरी मैम को भी पसंद आई और हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया. साल 2019 में सर ने मुझे ये शानदार मौका दिया. मैं उस समय बिगिल को पूरा कर रहा था. मैं पहले दिन से जवान पर शाहरुख खान सर के साथ काम कर रहा था.

ऑस्कर के लिए भेजेंगे
जब एटली से ऑस्कर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जवान को भी ऑस्कर के लिए जाना चाहिए, अगर सब सही रहा तो. मुझे लगता है हर कोई जो सिनेमा के लिए काम करता है, हर डायरेक्टर, टैक्निशियन उनकी आंखें गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड पर होती है. मैं जवान को भी ऑस्कर लेकर जाना चाहता हूं. देखते हैं, मुझे लगता है खान सर को ये इंटरव्यू देखना और पढ़ना चाहिए. मैं उन्हें कॉल भी करुंगा, पूछूंगा सर हमे इस फिल्म को ऑस्कर लेकर जाना चाहिए?'

जवान की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही छू लेगी. फिल्म ने 12 दिन में 493 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें: Lucky Ali Birthday: अपने गानों से दिलों में आग लगाने में माहिर हैं लकी अली, तीन-तीन निकाह करके भी हर बार टूटा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget