एक्सप्लोरर

Lucky Ali Birthday: अपने गानों से दिलों में आग लगाने में माहिर हैं लकी अली, तीन-तीन निकाह करके भी हर बार टूटा दिल

Lucky Ali Unknown Facts: अपनी आवाज से वह फैंस के दिलों में आग लगा देते थे, लेकिन अपने दिल को संभाल नहीं पाए. बात हो रही है लकी अली की, जिनका आज बर्थडे है.

Lucky Ali Love Life: उनकी आवाज कानों में रस घोल देती थी. वह भले ही बॉलीवुड से दूरी बना चुके हैं, लेकिन अपने गानों से वह आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं. यकीनन हम अपने जमाने के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार रहे लकी अली की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 19 सितंबर 1958 के दिन मुंबई में जन्म लिया था. बर्थडे स्पेशल में हम आपको लकी अली की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं.

दिग्गज एक्टर महमूद के बेटे हैं लकी अली

लकी अली बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे हैं. महमूद के आठ बच्चे हुए, जिनमें लकी अली दूसरे नंबर के हैं. बता दें कि लकी अली के खानदान के अधिकतर लोग फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे. मीना कुमारी उनकी मौसी थीं, जबकि मीनू मुमताज रिश्ते में लकी की बुआ लगती थीं. लकी अली की पढ़ाई-लिखाई मसूरी स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, मुंबई स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और बैंगलोर स्थित बिशप कॉटन बॉयज स्कूल में हुई. 

तीन-तीन शादी करके भी अकेले रह गए लकी अली

अपने गानों से दिल जीतने का हुनर रखने वाले लकी अली ने अपनी जिंदगी में तीन-तीन शादी कीं. उन्होंने सबसे पहले न्यूजीलैंड की एक्ट्रेस मेघन जेन को अपनी बेगम बनाया. कहा जाता है कि मेघन बुधवार के दिन भारत आई थीं. गुरुवार को लकी अली ने उन्हें प्रपोज किया और शुक्रवार के दिन उनकी शादी हो गई थी. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए. इसके बाद लकी अली की जिंदगी में पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली अनहिता की एंट्री हुई, लेकिन कुछ समय बाद यह रिश्ता भी टूट गया. दो-दो बार दिल टूटने के बाद लकी अली ने ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ से दिल लगाया. उन्होंने लकी के लिए अपना धर्म बदला और नाम बदलकर अलीशा अली रख लिया. हालांकि, इस रिश्ते की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही. 

बॉलीवुड को इस वजह से कह दिया अलविदा

बता दें कि लकी अली बॉलीवुड को अलविदा कह चुके हैं और अब गोवा में फकीरी वाली जिंदगी बिताते हैं. हालांकि, वह अपने गानों से अब भी लोगों का दिल बहलाते रहते हैं. बॉलीवुड छोड़ने की वजह का जिक्र लकी अली ने साल 2017 के दौरान पॉलीवुड बॉक्स ऑफिस को दिए एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बॉलीवुड को बेहद बदतमीज जगह बताते हुए कहा था कि अब बॉलीवुड बदल गया है. आजकल जो फिल्में बनाई जा रही हैं, उनमें प्रेरणा नहीं है. मेरे लिए बॉलीवुड में अब कुछ नहीं है. अब्बा के गुजरने के बाद यहां मेरे लिए सबकुछ खत्म हो गया है.

Parineeti-Raghav Wedding: मुंबई में सजा Parineeti का घर तो दिल्ली में रोशन हुआ Raghav का बंगला, कपल की मेहंदी से लेकर चूड़ा और शादी की रस्में कब और कहां होगी? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wednesday Box Office Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget