एक्सप्लोरर

जावेद अख्तर ने 2016 की रात का खोला राज, कहा- 'कंगना रनौत सिर्फ झूठ बोल रही हैं'

Javed-Kangana controversy: कंगना रनौत पर किए मानहानि के केस की सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना झूठ बोल रही हैं. आप भी जानिए आखिर क्या है कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच का विवाद.

Javed-Kangana controversy: साल 2016 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला था. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे. इसी सिलसिले में कंगना से बात करने के लिए गीतकार जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था. साल 2020 में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर धमकाया था, जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस कर दिया था.

जावेद अख्तर ने कोर्ट को क्या कहा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद अख्तर ने मंगलवार को मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को कहा कि वह कंगना को उस समय नहीं जानते थे. दोनों के कॉमन फ्रेंड डॉक्टर रमेश अग्रवाल ऋतिक वाले मुद्दे पर कंगना को कुछ सुझाव देना चाहते थे.

जावेद अख्तर ने कहा- यह सच है कि मैं कंगना को नहीं जानता था और उस समय चल रहे ऋतिक वाले विवाद से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं था. लेकिन कंगना को डॉक्टर अग्रवाल ने बुलाया था, जिनकी कंगना से करीबी संबंध हैं. उन्होंने कंगना को मिलने के लिए बुलाया था. 

उन्होंने आगे कहा- यह सच है कि कंगना मेरी बात सुनने को तैयार नहीं थीं और वह अपनी बड़ी बहन रंगोली के साथ मेरे घर से चली गईं. हालांकि यह सच नहीं है कि वह मेरे बयान से दुखी थीं.

कंगना को पता था मीटिंग का एजेंडा

कोर्ट में जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या कंगना और उनकी बहन रंगोली उस दिन अपनी मर्जी से उनके घर आई थीं. पीटीआई के मुताबिक, जावेद अख्तर ने इसका जवाब दिया- आप कंगना से ये उम्मीद करते हैं कि वह अपनी इच्छा से आ सकती हैं. मुझे नहीं पता कि वह अपनी इच्छा से आईं या नहीं लेकिन यह सच है कि वह कुछ संभावनाओं की तलाश में थीं. वह चाहती थीं कि इस मसले का कोई हल निकले.

मैंने कॉल पर उन्हें मीटिंग का एजेंडा बता दिया था. मैंने उन्हें मौसम, राजनीतिक स्थिति या अमेरिका के चुनाव के बारे में बात करने के लिए 2016 में नहीं बुलाया था. उन्होंने कहा कि वह भले ही कंगना को निजी रूप से नहीं जानते थे, लेकिन एक एक्टर के तौर पर वह उन्हें जरूर पसंद करते थे. जब मीटिंग में उन्हें पता चला कि कंगना उनकी बात नहीं मानने वाली तो उन्होंने बात बदल दी थी.

कंगना ने इंटरव्यू में क्या कहा था

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना ने बताया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था- एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और उनके परिवार के लोग प्रभावशाली आदमी हैं. अगर आप उनसे माफी नहीं मांगेंगी तो आप आगे नहीं बढ़ सकेंगी. वो लोग आपको जेल में डाल देंगे और आपके लिए सिर्फ बर्बादी का रास्ता बच जाएगा, आप आत्महत्या करने पर मजूबर हो जाएंगी. यह उनके शब्द थे. वह मुझ पर बहुत चिल्लाए थे. मैं उनके घर में कांप रही थी.

जावेद अख्तर ने कोर्ट को कहा कि कंगना ने इंटरव्यू में जो कुछ कहा है वह सब झूठ है.

यह भी पढ़ें: - Adipurush Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'आदिपुरुष' मचा रही धमाल, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget