एक्सप्लोरर

Javed Akhtar Maidaan Review: अजय देवगन की एक्टिंग के कायल हुए जावेद अख्तर, 'मैदान' को लेकर कही ये बड़ी बात

Javed Akhtar Maidaan Review: अजय देवगन की 'मैदान' रिलीज हो चुकी है. वहीं अब गीतकार जावेद अख्तर ने तीन लाइन में अजय की फिल्म का रिव्यू किया है. आइए जानते हैं कि जावेद अख्तर ने फिल्म को लेकर क्या कहा है

Javed Akhtar Maidaan Review: अजय देवगन की मच अवेटेड बायोपिक फिल्म मैदान आज 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अजय देवगन ने मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है.

जावेद अख्तर ने किया मैदान का रिव्यू
बीते दिन फिल्म की स्पेशल सेक्रीनिंग रखी गई जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. गीतकार जावेद अख्तर ने भी अजय की फिल्म देखी और अब इसका रिव्यू किया है. तो आइए जानते हैं उन्होंने अपने रिव्यू में क्या कहा है.

अजय देवगन की एक्टिंग को बताया माइंड ब्लोइंग
'मैदान' को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा थी. वहीं अब अजय की इस बायोपिक को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच अब जावेद अख्तर ने भी फिल्म का रिव्यू किया है.

गीतकार ने अजय देवगन की फिल्म को माइंड ब्लोइंग बताया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने फिल्म देखी. ये एक ऐसी सच्ची कहानी है, जिसे देखने के बाद हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस होगा. लेकिन अफसोस हमारे देश में इस महान इंसान के अचीवमेंट के बारे में काफी कम लोगों को ही पता होगा. ये एक मस्ट वॉच फिल्म है. मैं फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर, डायरेक्टर अमित शर्मा और अजय देवगन की माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस के लिए ढेर सारी बधाइयां देना चाहता हूं.

जावेद अख्तर ने 'एनिमल' को बताया था बेकार फिल्म
कुछ दिन पहले जावेद अख्तर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की फिल्म को लेकर भी रिव्यू किया था. उन्होंने रणबीर कपूर के फिल्म की आलोचना की थी. उन्होंने फिल्म को खतरनाक बताया था.

'मैदान' की कमाल की स्टारकास्ट
'मैदान' की बात करें तो फिल्म की कास्टिंग कमाल की है. अजय देवगन के अलावा गजराज राव ने भी सॉलिड काम किया है. फिल्म में वे निगेटिव रोल में हैं. वहीं खिलाड़ियों के रोल में चैतन्य शर्मा, अमर्त्य रे, दविंदर गिल, सुशांत वेदांडे, तेजस रविशंकर, ऋषभ जोशी, अमनदीप ठाकुर, मधुर मित्तल, मननदीप सिंह सहित सभी एक्टर्स ने अपने किरदार को साथ न्याय किया है. फिल्म में प्रियामणि और नितांशी गोएल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

वहीं आज 11 अप्रैल को बॉक्‍स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' की टक्‍कर अजय देवगन की फिल्म से हुई है. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच बज बना हुआ था. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है.  

ये भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 1: अक्षय-टाइगर की फिल्म को दर्शकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानिए पहले दिन कितना कर सकती है कलेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget