एक्सप्लोरर

बिहार: पप्पू यादव ने उठाया सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा, कहा- होनी चाहिए सीबीआई जांच

पप्पू यादन ने कहा कि एक बिहार और एक देश गंभीर विषय है. क्या बिहार या हिंदी भाषी क्षेत्रों के कलाकारों और प्रतिभावान लोगों को ऐसे ही खत्म कर दिया जाएगा?

बिहार: जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देने के अलावा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की सीबीआई जांच की भी मांग की. इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर भी हमला बोला. रविवार को 34 साल के अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में खुदकुशी कर ली थी.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मुद्दा भई उठाया. उन्होंने कहा कि एक बिहार और एक देश गंभीर विषय है. क्या बिहार या हिंदी भाषी क्षेत्रों के कलाकारों और प्रतिभावान लोगों को ऐसे ही खत्म कर दिया जाएगा? उन्होंने कहा, "आज सवाल केवल सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर मिस्ट्री का ही नहीं है. बल्कि सभी युवाओं का है, जो कुछ करना चाहते हैं. हमने इसके लिए गृहमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है. चिठ्ठी लिखने के पीछे का कारण सुशांत सिंह के भीतर की भावनाएं हैं, जिसे हमें समझने की जरूरत है. वह हिंदुस्तान के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने चांद पर अपना पहला बुकिंग कराया, जब 'पद्मावत' फिल्म को लेकर हमला हुआ था, तो उन्होंने अपने नाम के पीछे से राजपूत को हटा लिया था. जब एनआरसी और एनपीआर को लेकर देश जलने की स्थिति में था, तब सुशांत ही थे, जो इंसानियत और देशहित की भावना को देखते हुए सड़कों पर उतरे थे, जिसकी इतनी बड़ी सोच हो वो आत्महत्या कैसे कर सकता है."

पप्पू यादव ने कहा कि उनकी हत्या की कई वजह हैं. पहला यह है कि अनुराग कश्यप की फिल्म नहीं करने के कारण उन्हें पहले से शक था कि उन्हें मार दिया जाएगा. दूसरा यह कि करण जौहर की फिल्म 'ड्राइव' में उन्होंने काम किया. लेकिन करण जौहर ने इस फिल्म को थियेटर में रिलीज ना कर इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया, जिस कारण सुशांत सिंह और करण जौहर के बीच कुछ बातें हुईं, जिसके बाद उन्हें धमकी दी गई थी और उसके बाद से ही करण जौहर ने सुशांत को टॉर्चर करना शुरू कर दिया था.

पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत को बार-बार फिल्मों से रिप्लेस किया गया. उनकी लास्ट फिल्म 'छिछोरे' और 'गली बॉय' एक साथ रिलीज हुई. 'छिछोरे' अच्छी फिल्म होने के बाद भी नेशनल अवॉर्ड में नहीं गई. वहां के प्रोडक्शन हाउस खासकर जिसमें करण जौहर, अनुराग कश्यप समेत और भी इंडस्ट्री के बड़े बैनर जैसे धर्मा, साजिद नाडियावाला, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजन, बालाजी इन सभी ने सुशांत को बैन कर दिया था और इसका कारण सिर्फ करण जौहर और अनुराग कश्यप को मना करना था.

पप्पू यादव ने बताया, "मेडिकल में आत्महत्या के दो लक्षण होते हैं. पहला जीभ बाहर निकलना और दूसरा गर्दन की हड्डी का टूट जाना. यह दोनों लक्षण सुशांत सिंह में नहीं पाए गए. ऐसे में जब यह दोनों लक्षण नहीं पाए गए, तो मामले की जांच होनी चाहिए. केवल सुशांत ही नहीं, बल्कि देश में 150 साल में 500 से भी अधिक लोगों ने इन लोगों के टॉर्चर के कारण आत्महत्या की है. आखिर कब तक ये अपनी मनमानी करते रहेंगे? आखिर जांच क्यों नहीं हुई और क्या आने वाले दिनों में इसी तरह से कई सुशांत मरते रहेंगे? क्या जिसका कोई गॉड फादर नहीं होगा वह इस इंडस्ट्री में नहीं जी सकता? आज ये सवाल हर बिहारी और हर नौजवान का है. इसलिए हम इसकी सीबीआई जांच चाहते हैं. अगर सीबीआई जांच के लिए हमें सड़कों पर उतरना होगा तो उतरेंगे सुप्रीम कोर्ट जाना होगा तो जाएंगे और इस बात के लिए लड़ेंगे."

पीसी में बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी-जेडीयू और आरजेडी-कांग्रेस को घेरा पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा है कि विपक्ष जल्द से जल्द दलित मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करे. मैं भी चाहता हूं कि दलित और अत्यंत पिछड़ा वर्ग का कोई टैलेंटेड यूथ बिहार का मुख्यमंत्री हो. उन्होंने कहा, "मेरी बीजेपी को सलाह है कि नीतीश कुमार को 15 साल हो गए, उनके टैलेंट को दुनिया ने देख लिया है, उनकी राजनीतिक उम्र भी कम हो गई. तो क्यों नहीं आप तीसरे घटक दल से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार घोषित करते हैं."

इसके साथ ही पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से भी एक अपील की. उन्होंने कहा, "मेरा लालू यादव से भी आग्रह है कि अगर सही मायने में उन्हें बिहार की चिंता है और अगर हमें बिहार के 15 साल के कुसाशन से बचना है, तो वह और कांग्रेस किसी दलित या अत्यंत पिछड़े प्रतिभाशाली नौजवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे. अगर आप ऐसा करते हैं तो मैं हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूंगा या बीजेपी भी अगर चिराग पासवान का नाम आगे करती है तो मैं उनके साथ भी खड़ा रहूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget