एक्सप्लोरर

जाह्नवी ने शुरू की 'धड़क' की शूटिंग, साड़ी लुक में मिली मां श्रीदेवी की झलक

कल जाह्नवी को उनकी डेब्यू फिल्म धड़क के सेट पर बांद्रा में स्पॉट किया गया. शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें जाह्नवी साड़ी में दिखाई दे रही हैं.

नई दिल्ली: श्रीदेवी की मौत के बाद से ही ऐसी खबरें थीं कि उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लेने वाली हैं.  इन खबरों पर विराम लगाते हुए जाह्नवी ने गुरूवार से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. कल जाह्नवी को उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के सेट पर बांद्रा में स्पॉट किया गया. शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें जाह्नवी साड़ी में दिखाई दे रही हैं.

Jahnavi Kapoor gets at work, at the sets of #dhadak days after her #mother #sridevi passed away #janhvikapoor #jhanvikapoor #film #cinema #instagood

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

साड़ी में पहली बार जाह्नवी की ऐसी तस्वीरें देखने को मिली हैं जिसमें वो पूरी तरह अपनी मां श्रीदेवी जैसी नज़र आ रही हैं. इस वजह से भी इन तस्वीरों की काफी चर्चा हो रही है. जाह्नवी का इसमें बहुत ही साधारण सा लुक नज़र आ रहा है. जाह्नवी ने शुरू की 'धड़क' की शूटिंग, साड़ी लुक में मिली मां श्रीदेवी की झलक शूटिंग की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. इसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
इस हफ्ते मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर जाह्नवी कोलकाता रवाना हो जाएंगी. आपको बता दें कि जाह्वनी ने दिसंबर में ही इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. उदयपुर में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के दौरान उनके साथ मां श्रीदेवी भी थीं. शूटिंग के साथ-साथ श्रीदेवी को जाह्नवी के साथ उदयपुर घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था. बेटी की पहली फिल्म को लेकर श्रीदेवी काफी उत्साहित थीं. जाह्नवी ने शुरू की 'धड़क' की शूटिंग, साड़ी लुक में मिली मां श्रीदेवी की झलक एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने के लिए दुबई पहुंचीं श्रीदेवी की 24 फरवरी को अचानक निधन हो गया. कल ही बोनी कपूर और अनिल कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को हरिद्वार जाकर विसर्जित किया. यहां देखें- श्रीदेवी के अस्थि विसर्जन के दौरान फफक-फफक कर रो पड़े बोनी कपूर चाहें कोई अवॉर्ड समारोह हो या फिर शॉपिंग या घूमना जाह्नवी हमेंशा मां श्रीदेवी के साथ ही नज़र आती थीं. जाह्नवी के लिए इससे उबरना को काफी मुश्किल होगा लेकिन फिलहाल उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है. मां की मौत के चंद दिनों बाद ही 6 मार्च को जाह्न्वी कपूर 21 साल की हो गईं. मां की जगह तो कोई कभी नहीं ले सकता लेकिन बेटी के इस दिन को पापा बोनी कपूर ने यादगार बनाने की कोशिश की. इस दौरान सोनम कपूर सहित सभी कपूर डॉटर्स जाह्नवी के साथ नज़र आईं. यहां देखें- बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी का 21वां बर्थडे कुछ यूं बना दिया खास, देखें तस्वीरें और वीडियो
कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने मां को याद करते हुए एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा. जाह्नवी ने इसमें लिखा, "हर सुबह, मैं इसी उम्मीद से उठती हूं कि एक दिन मैं आपको गौरवान्वित करूंगी, लेकिन मैं वादा करती हूं कि हर दिन मैं इसी आशा से उठूंगी, क्योंकि आप यहां हैं और मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं." यह भी पढें- श्रीदेवी का अंतिम संस्कार करने के बाद बोले बोनी कपूर- दुनिया के लिए वो चांदनी थी लेकिन... बता दें कि जाह्नवी की इस फिल्म में उनके अपोजिट ईशान खट्टर हैं, जो माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से सिनेमा की दुनिया में पहले ही कदम रख चुके हैं. ये फिल्म 20 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी. इसे शशांक खैतान ने निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स और जी स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 11 शूटर, 3 ग्रुप और 8 महीने की प्लानिंग, अनिल पंडित ने उठाया था सारा खर्च
मार्च से चल रही थी टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश, फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का शो, कई जगहों पर ट्रैफिक बंद, आधी रात तक चलेगी मेट्रो, सिंगर ने की ये अपील
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का शो, कई जगहों पर ट्रैफिक बंद, आधी रात तक चलेगी मेट्रो
35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर तोड़ा करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget