एक्सप्लोरर

Avatar The Way of Water: फैंस को झटका! चेन्नई में नहीं रिलीज हुई ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’, जानिए क्या है वजह

Avatar: The Way of Water: जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' ग्लोबली थिएटर्स में रिलीज हो गई है. हालांकि, चेन्नई के कई पॉपुलर थिएटर्स में इसे रिलीज नहीं किया गया. जानिए वजह.

Avatar: The Way of Water Not Releasing In Chennai: दुनियाभर मे जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसे आज यानी 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar: The Way of Water) के पहले पार्ट को जिस तरह प्यार मिला था, अब 13 सालों बाद दूसरे पार्ट को लेकर ऑडियंस के बीच हाई लेवेल का क्रेज है. भारत में भी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. हालांकि, चेन्नई के रहने वाले ऑडियंस उदास है, क्योंकि वहां के कई पॉपुलर थिएटर्स में फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है. इसका खुलासा खुद थिएटर के मालिकों ने सोशल मीडिया पर किया है.

चेन्नई में ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ रिलीज न होने की वजह

सोशल मीडिया पर चेन्नई में स्थित कई पॉपुलर थिएटर्स के मालिक ने ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ को रिलीज न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. एजीएस सिनेमा की सीईओ अर्चना कलपति ने ट्वीट कर लिखा, “बहुत निराश हूं कि, #AvatarTheWayOfWater @agscinemas पर नहीं रिलीज की जा रही है, क्योंकि हमें दी गई शर्तों से हम सहमत नहीं हो सके. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की कमी जरूर खलेगी.”

एक थिएटर के मालिक ने ट्वीट कर लिखा, “शर्तों की असहमति के कारण #Vettri में #Avatar2 नहीं रिलीज हो रहा है. हालांकि, मैंने हॉलीवुड की सामान्य शर्तों (एंडगेम सहित) से प्रीमियम की पेशकश की थी, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हमने समर्थन किया है @DisneyStudiosIN. अतीत में बहुत कुछ हुआ, लेकिन आखिर में ये बिजनेस है.” वहीं, एक और थिएटर मालिक ने कहा कि, उन्होंने अपने थिएटर में इसे रिलीज करने की कोशिश की, लेकिन वे फेल हो गए.

अवतार: द वे ऑफ वाटर की स्टार कास्ट

जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म ‘अवतार’ का पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. तब से फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज करोड़ों फैंस की ये तमन्ना भी पूरी हो गई. फिल्म की कहानी जेक सुली और उसकी फैमिली के ईर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में सैम वर्थिंगटन (Sam Wothington), सलदाना (Zoe Saldana), सीसीएच पाउंडर (CCH Punder) जेमी फ्लैटर्स, टाइटैनिक फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट, रोनाल जैसे सितारे लीड रोल में है.

यह भी पढ़ें- Avatar 2 Twitter Review: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का चला जादू, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
'मेरे लिए शोहरत मोह-माया है', अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका चौहान ने किया पोस्ट
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
रिलीज से छह दिन पहले 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget