एक्सप्लोरर

Rajinikanth ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह का किया खुलासा, बोले- 'ये मेरी आदत..'

Rajinikanth Breaks Silence On Cm Yogi: कुछ समय पहले रजनीकांत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही वो लगातार ट्रोल हो रहे थे. जिसपर अब जेलर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Rajinikanth Breaks Silence On Touching Cm Yogi Feet: इन दिनों 'जेलर' के लिए तारीफें बटोर रहे रजनीकांत ट्रोलिंग का भी सामना कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए थे. जैसे ही ये पिक्चर सोशल मीडिया पर सामने आई, तभी से रजनीकांत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. दरअसल रजनीकांत की उम्र योगी आदित्यनाथ से काफी ज्यादा है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ के पैर छूना उनके फैंस को नहीं भाया. अब पिछले हफ्ते से लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे रजनीकांत ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह का खुलासा किया है.

रजनीकांत ने क्यों छुए थे योगी आदित्यनाथ के पैर?
पिछले कुछ दिनों से रजनीकांत लगातार ट्रेवल कर रहे हैं. उनकी फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसी बीच रजनीकांत सीएम योगी के पैर छूने को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं. अब हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. यहां उनसे सीएम योगी के पैर छूने की वजह के बारे में भी पूछा गया. जिसपर एक्टर ने एएनआई को बताया, "योगियों या सन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है. भले ही वो मुझसे छोटे हों. मैंने बस यही किया."

राजनीति पर बात नहीं करना चाहते रजनीकांत
पीटीआई के मुताबिक, इस दौरान रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर को मिल रही शानदार सफलता को लेकर भी लोगों का धन्यवाद दिया. वहीं जब उनसे 2024 लोकसभा चुनाव के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहते.

बता  दें रजनीकांत ने यूपी दौरे के समय जेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखवाई. जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए. वहीं अपनी यूपी यात्रा के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें: Jailer Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार घट गई 'जेलर' की कमाई, Rajinikanth की फिल्म ने 12वें दिन किया इतना कलेक्शन

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 84 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 84 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget