एक्सप्लोरर

साजिद खान पर बोलीं बिपाशा बासु- वह खुलेआम अश्लील मजाक करते थे, रवैया भी असभ्य था

फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री बिपाशा बासु अब सामने आई हैं और कहा है कि महिलाओं के प्रति उनका रवैया हमेशा असभ्य था.

मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने उनके (साजिद) साथ हुए अपने अनुभवों को साझा किया. अदाकारा का कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है.

वर्ष 2014 में फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी अदाकारा ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने उनके साथ कभी बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा असभ्य था.

यह भी पढ़ें- भाई साजिद पर लगें यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फराह खान- उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी

बिपाशा ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि महिलाएं इन पुरुषों के अत्याचारों के खिलाफ बोल रही हैं..लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ...यह उनका महिलाओं के प्रति सामान्य व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था, वह खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे और लड़कियों के प्रति उनका रवैया भी असभ्य था.’’ उन्होंने लिखा कि उन्हें कहा गया था कि वह उन्हें कुछ ना कहें तो उन्होंने अपना काम पूरा होने के बाद निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कभी उनके (साजिद के) साथ कोई काम नहीं करेंगी.

साजिद खान पर बोलीं बिपाशा बासु- वह खुलेआम अश्लील मजाक करते थे, रवैया भी असभ्य था

यह भी पढ़ें- MeToo: साजिद खान पर लगे आरोपों पर बोले फरहान अख्तर- उसे प्रायश्चित करना होगा

बिपाशा ने एक अन्य ट्वीट में भारत में ‘मी टू’ अभियान शुरू करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना भी की. उन्होंने लिखा, ‘‘तनुश्री दत्ता मुबारक हो...क्योंकि उनकी वजह से कई और महिलाओं को उन पुरुषों के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली जो महिलाओं का फायदा उठाते हैं...अपने रूतबे, ताकत और पहुंच के जरिए....’’

साजिद खान पर क्या हैं आरोप

आपको बता दें कि साजिद पर दो अभिनेत्रियों सोनाली चोपड़ा और रैचल वाइट और एक पत्रकार समेत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सलोनी चोपड़ा ने दावा किया कि जब वो साजिद खान को इंटरव्यू देने गई थीं तो उन्होंने उनसे ऐसे सवाल पूछ जिसे सुनकर वो सहम गईं. सलोनी ने लिखा है, ''उन्होंने पूछा क्या आप Masturbate करती हैं, अगर हां तो दिन में कितनी बार? क्या मुझे किसी ने सेक्सुअली अब्यूज किया है? क्या मैंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कैसे सेक्स का मानसिक कनेक्शन क्या है.'' सलोनी ने लिखा है कि इसके बाद वो काफी देर तक रोती रहीं. हालांकि उन्हें ये जॉब मिल गई. यहां पढ़ें विस्तार से#MeToo: साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, एक्ट्रेस ने कहा- प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था; महिला पत्रकार भी आई सामने

VIDEO: आलोक नाथ पर अब हिमानी शिवपुरी ने कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे, देखें इंटरव्यू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget