एक्सप्लोरर

VIDEO: पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के सवाल पर देखिए क्या बोले अक्षय कुमार

पिछले दिनों 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' के जरिए उन्होंने सामाजिक संदेश दिया तो वहीं 'एयरलिफ्ट' और 'गोल्ड' में देशभक्ति दिखाई. अब अब उनकी फिल्म 'केसरी' रिलीज होने वाली है जिसमें वो पर्दे पर सारागढ़ी युद्ध की कहानी दिखाएंगे.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से ऐसी फिल्में कर रहे हैं जिससे उन्हें राष्ट्रवादी एक्टर के तौर पर देखा जाने लगा है. पिछले दिनों 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' के जरिए उन्होंने सामाजिक संदेश दिया तो वहीं 'एयरलिफ्ट' और 'गोल्ड' में देशभक्ति दिखाई. अब अब उनकी फिल्म 'केसरी' रिलीज होने वाली है जिसमें वो पर्दे पर सारागढ़ी युद्ध की कहानी दिखाएंगे. इसके बाद ऐसा लगने लगा है कि कहीं अक्षय कुमार राजनीति तो नहीं ज्वाइन करने वाले. अब इन खबरों पर अक्षय कुमार ने लगाम लगा दिया है. अक्षय कुमार ने कहा है कि राजनीति करना उनका एजेंडा नहीं है.

हाल में अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, ''राजनीति करना मेरे एजेंडे में नहीं है. मुझे ऐसा लगता है कि जैसा मैं फिल्मों में कर रहा हूं वैसा मैं कभी भी राजनीति में नहीं कर पाउंगा.''

आगे उन्होंने कहा, ''जब मैंने टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म की तब से बहुत बदलाव आया है. पैडमैन के बाद लोग सैनिटरी पैड के बारे में खुलकर बात करने लगे हैं. अब यह बड़े शहरों में टैबू नहीं रह गया है. सिनेमा और थियेटर की ताकत अविश्वसनीय है. आप बहुत कुछ कर सकते हैं. जब मैंने एयरलिफ्ट कियो तो किसी के बारे में उसकी कहानी के बारे में पता नहीं था. ये वर्ल्ड गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है. केसरी के साथ भी ऐसा ही है. लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं. लोग 300 फिल्म के बारे में जानते हैं लेकिन इसके बारे में नहीं जानते.'' यहां देखें पूरा इंटरव्यू

आपको बता दें कि अक्षय कुमार फिल्मों के सिलसिले में कई बार पीएम मोदी से मुलाकात भी कर चुके हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार सहित सभी बड़े एक्टर्स से मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए भी कहा है.

'केसरी' में अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे.

'केसरी' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. फिल्मकार करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन' के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के अतिरिक्त परिणीती चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं.

ये फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है. केसरी को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है. इसमें सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी. इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी.

'केसरी' इसी महीने होली के मौके पर 21 मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन लेगा सलमान की जगह? 7 साल पुरानी फिल्म पर काम करेंगे आलिया और भंसाली? शाहरुख का नाम आया था सामने
कौन लेगा सलमान की जगह? 7 साल पुरानी फिल्म पर काम करेंगे आलिया और भंसाली?
Sunday Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' का रहा जलवा, जानें- 'द वन' की कमाई
संडे को 'दृश्यम 3' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' का भी रहा जलवा
Drishyam 3 BO Day 4 Live Updates: मंडे को 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी 'दृश्यम 3'? 12 बजे तक 178 करोड़ के हुई पार
Live Updates: मंडे को 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी 'दृश्यम 3'? 12 बजे तक 178 करोड़ के हुई पार
दौलत के मामलें में बॉलीवुड के रियल 'किंग' हैं शाहरुख खान, सलमान-आमिर और अक्षय से 4 गुना ज्यादा है नेटवर्थ
शाहरुख की दौलत के आगे सलमान-आमिर और अक्षय फेल, 4 गुना ज्यादा है SRK की नेटवर्थ

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
बिल्ली पालन से होगी तगड़ी कमाई, यह एक बिजनेस बना देगा लखपति
Embed widget