एक्सप्लोरर

इरफान खान को थी बारिश की अजीब समझ, बेटे बाबिल ने शेयर की रेगिस्तान और पिता से जुड़ी ये बात

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने पिता इरफान खान को याद किया और उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता को बारिश की अनोखी समझ थी, जिसे वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान अपने पिता को काफी मिस करते हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. उन्होंने कुछ घंटे पहले ही उन्होंने इरफान खान की एक मोनोक्रॉम तस्वीर शेयर की और बताया कि उनके पापा को बारिश की अजीब समझ थी. बारिश को लेकर उनकी समझ को वो शब्दों में बया नहीं कर सकते हैं. इरफान खान इस तस्वीर में ऊंट को कुछ खिला रहे हैं.

बाबिल खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'उन्हें बारिश की अजीब समझ थी.मैं आज तक समझ नहीं पाया और इसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं कर सकता, जिसे मैंने कभी अनुभव किया हो. ये एक ऐसा संबंध है, जिसे मैं सबसे सुंदर भाषा के रूप में भी बयां नहीं कर सकता. सिर्फ रेगिस्तान दिखा सकता है.. हे भगवान.. बारिश ने उनके साथ क्या किया.'

यहां देखिए बाबिल खान का पोस्ट-

बाबिल के पोस्ट से दो दिन पहले दिवंगत अभिनेता की पत्नी सुतारा सिकदर को मुंबई की पहली बारिश देखकर पति इरफान खान की कई तस्वीरें शेयर की थी. उन्होंने इरफान के साथ बरसात से जुड़ी यादों को फेसबुक पर शेयर किया और लिखा, 'तुम्हारा शुक्रिया मैं तुम्हें सुन सकती हूं. हां... मैं जानती हूं ये तुम्हारी तरफ से मेरे लिए है और ये मेरे शरीर और आत्मा को छू गया है. दोनों जहानों के बीच वो बरसात ही है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ रही है.'

यहां देखिए सुतापा सिकदर का पोस्ट-

कैंसर से हुआ इरफान खान का निधन

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को दो साल पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला और 29 अप्रैल 2020 को कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया.

सोशल मीडिया पर गुहार लगाने के बाद एक्टर राजेश करीर के अकाउंट में पहुंचे 12 लाख रुपये!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget