एक्सप्लोरर

आसान नहीं थी 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग, इरफान ने कहा- कई बार दर्द में करता रहा काम

हाल ही में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उभर रहे इरफान खान के लिए इस फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी, हालांकि फिल्म में उनके काम को देखकर उनकी तकलीफ का अंदाज लगा पाना जरा मुश्किल है.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. कैंसर के इलाज पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि इरफान खान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और अब एक बार फिर वो अपना इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उभर रहे इरफान खान के लिए इस फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी, हालांकि फिल्म में उनके काम को देखकर उनकी तकलीफ का अंदाज लगा पाना जरा मुश्किल है.

यूं तो इरफान खान को निजी तौर पर भी फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लेना ज्यादा पसंद नहीं है. लेकिन हालात उन्हें इस तरह फिल्म के प्रमोशन से दूर करेंगे ये उन्होंने कभी नहीं सोचा था. इरफान खान ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग और बाद में प्रमोशन्स को कैसे हैंडल किया.

आसान नहीं थी 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग, इरफान ने कहा- कई बार दर्द में करता रहा काम

इरफान ने कहा, ''मैं वैसे भी कभी भी फिल्म की पब्लिसिटी करने में यकीन नहीं रखता था, लेकिन मुझे इन प्रमोशन्स से ऐसे दूर रहना होगा ये नहीं सोचा था.'' इतना ही नहीं इरफान खान ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने इलाज के दौरान सोशल मीडिया पर आने का फैसला क्यों लिया? इरफान ने बताया कि वो पहले अपने इलाज के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहना चाहते थे. उन्होंने बताया कि किस कदर उन्हें और उनके पीआर को ये डर सता रहा था कि कहीं फैंस उन्हें भूल न जाएं.

इरफान ने कहा, ''मेरे पीआर ने मुझे कहा सर इंस्टा पर कुछ डालते रहिए और फेसबुक वगैराह पर भी.. मैं हमेशा सोशल मीडिया से प्रभावित रहा हूं लेकिन जब मैंने सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार और अपने लिए उनकी दुआएं देखी तो ये मेरे लिए किसी जादू से कम नहीं था. मुझे से इस प्यार ने बहुत हिम्मत दी. उनका प्यार देखने के बाद मुझे यकीन हो गया कि मैं उनके जेहन से दूर नहीं हूं.''

साथ ही इरफान ने शूटिंग के समय हो रही अपनी तकलीफ के बारे में भी बात की. इरफान ने कहा, ''मैं कई बार शूटिंग करते समय भी दर्द में रहा. लेकिन मैं होमी का शुक्रगुजार हूं, वो हमेशा सेट पर एक अलग ही एनर्जी लेकर आता था. सेट पर मौजूद क्रू भी बहुत अच्छा था, हम सब हंसते रहते थे. शायद इसी के चलते ये सफर तय हो गया.'' इरफान खान ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं पहले ही बहुत कम शब्दों में बात करना पसंद करता था अब बीमारी के बाद मेरे शब्द और कम हो गए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget