एक्सप्लोरर

Irrfan Khan Death Anniversary: 'तुम्हारे बिन जीना आसान नहीं है', इरफान खान को याद कर भावुक हुए शूजित सरकार

Irrfan Khan 5th Death Anniversary: फिल्म मेकर शूजित सरकार ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है. उन्होंने इमोशनल लेटर शेयर करते हुए अपना दर्द बयान किया है.

Irrfan Khan 5th Death Anniversary: दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार ने उनके लिए एक खूबसूरत और इमोशनल से भरा लेटर लिखा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपने दर्द को बयां किया और बताया कि वो इरफान को कितना मिस कर रहे हैं.

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की तारीफ करते हुए शूजित सरकार ने कैप्शन में लिखा- 'डियर इरफान, तुम जहां भी होंगे, मुझे पता है कि बहुत अच्छा कर रहे होगे. तुमने वहां पर भी शायद कई दोस्त बना लिए होंगे और मुझे यकीन है कि लोग तुम्हारे आकर्षण के दीवाने हो गए होंगे, जैसे हम सब तुम्हारे दीवाने हैं.' उन्होंने आगे लिखा- 'मैं यहां पर ठीक हूं. लेकिन एक बात है जो शायद तुम नहीं जानते इरफान, यहां लोग तुम्हें कितना प्यार करते हैं और तुम्हारी कितनी कमी खलती है.'


Irrfan Khan Death Anniversary: 'तुम्हारे बिन जीना आसान नहीं है', इरफान खान को याद कर भावुक हुए शूजित सरकार

इरफान के साथ बिताए खूबसूरत पल को किया याद
शूजित सरकार ने लिखा- 'मुझे हमारा साथ में झाल मुरी खाना, साथ बिताए खूबसूरत समय, हंसी-मजाक की याद आती है. जिंदगी पर तुम्हारे विचार मुझे हमेशा से आकर्षक लगते थे. मैं उन पलों को संजोकर रखता हूं. जब तुम लंदन में थे, तब अध्यात्म और साइंस के बारे में हमारी लंबी बातचीत याद है? वो बातें कितनी गहरी होती थीं.'

शूजित सरकार ने बताया कि उनके पास इरफान की सुझाई किताबें हैं. उन्होंने लिखा- 'मेरे पास तुम्हारी सुझाई हुई किताबें हैं और मैं अक्सर जीवन और मृत्यु पर हुई हमारी चर्चाओं के बारे में सोचता हूं. तुम्हारी मुस्कान और तुम्हारी वो रहस्यमयी आंखें मेरी यादों में बसी हुई हैं. तुम्हारे बिना हर दिन जीना मुश्किल है, आसान नहीं है. यह एक बड़ा खालीपन है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoojit Sircar (@shoojitsircar)

इस अंदाज में किया अलविदा
इरफान खान के दोनों बच्चों बाबिल, अयान और पत्नी सुतापा का जिक्र करते हुए शूजित ने आगे लिखा- 'इरफान, मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि बाबिल और अयान ठीक हैं. बाबिल और मैं साथ में फुटबॉल खेलते हैं और मैं उसके लिए पेरेंट्स बन चुका हूं. चिंता मत करो, मैं उनका ख्याल रख रहा हूं. सुतापा और मैं अक्सर बात करते हैं. रॉनी के साथ मिलकर हमने बाबिल के लिए एक प्रोजेक्ट को पूरा किया है. वो एक बेहतरीन कलाकार बन रहा है, धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है. मुझे यकीन है कि वह सही रास्ते पर है, जैसा कि तुमने उसके लिए सोचा था.'

पोस्ट के आखिर में डायरेक्टर ने आगे लिखा, 'मुझे पता है कि तुम जहां भी हो, वहां से हम सबको देख रहे होगे और यह सुकून देने वाली बात है. बात करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए बस इतना ही, मैं अब अलविदा कहूंगा, दोस्त. ढेर सारा प्यार. तुम्हारा शूजित दा.'


Irrfan Khan Death Anniversary: 'तुम्हारे बिन जीना आसान नहीं है', इरफान खान को याद कर भावुक हुए शूजित सरकार

फिल्म पीकू में किया था साथ काम
इरफान खान ने शूजित सरकार के साथ साल 2015 में आई फिल्म 'पीकू' में काम किया था. फिल्म का निर्माण एनपी सिंह, रॉनी लाहिरी और स्नेहा रजनी ने किया है. फिल्म में इरफान के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म में मौसमी चटर्जी, जीशु सेनगुप्ता और रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:- OTT Release: मई में ओटीटी पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की फुल डोज, रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget