एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए बनाई गई इस फिल्म ने रच दिया इतिहास, 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्म भी हो गई कमाई में पीछे

Inside Out 2 Box Office: 'इनसाइट आउट 2' कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है. बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है.

Inside Out 2 Box Office: 'इनसाइट आउट 2' फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है. अब यह फिल्म दुनिया की 15वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. इसने 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन' को भी पछाड़ दिया है. बता दें कि यह फिल्म इंडिया में भी रिलीज हो चुकी है. इंडिया में इसकी रिलीज को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है.

अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एनीमेशन

गौरतलब है कि 'इनसाइट आउट 2' एक एनीमेशन फिल्म है. यह खास तौर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाई गई है. लेकिन कमाई के मामले में इसने कई बेहतरीन फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसने अपने नाम अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एनीमेशन (पिक्सर एनीमेशन) बनने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

इस मामले में 'इनसाइड आउट 2' द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी से भी आगे निकल चुकी है. फिलहाल पहले नंबर पर एनीमेशन फिल्म 'फ्रोजन' का कब्जा है. उम्मीद है कि जल्द ही फ्रोजन का रिकॉर्ड तोड़कर पिक्सर एनीमेशन पहले नंबर पर आ जाएगा.

दुनिया की 15वीं सबसे कमाऊ फिल्म, 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' को पछाड़ा

बच्चों के लिए बनाई गई इस फिल्म ने रच दिया इतिहास, 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्म भी हो गई कमाई में पीछे

आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि 'इनसाइड आउट 2' अब तक की 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इस मामले में मार्वल्स की 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' जैसी बेहतरीन फिल्म को भी 'इनसाइड आउट 2' ने पीछे छोड़ दिया है. 2015 में आई मार्वल्स की 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ नोट छापे थे. लेकिन अब उसे पीछे छोड़ते हुए इनसाइड आउट 2 आगे निकल चुकी है. 

1.4 बिलियन डॉलर हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इनसाइड आउट 2 दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत रही है. यह अपनी कमाई के साथ हर दिन धांसू रिकॉर्ड बना रही है. 'एवेंजर्स: एज अल्ट्रॉन' की वर्ल्डवाइड टोटल कमाई 1.39 बिलियन डॉलर थी. जबकि इस आंकड़े को पार करते हुए इनसाइड आउट 2 की अब तक की वर्ल्डवाइड कमाई 1.4 बिलियन डॉलर हो चुकी है.

गुरुवार को हुआ इतना कलेक्शन

'इनसाइड आउट 2' ने छठे गुरुवार (18 जुलाई) को भी वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया. लुइज फर्नांडो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इनसाइड आउट 2' ने गुरुवार को 10.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. 

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-प्रियंका से दीपिका तक, इन एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा से किया था डेब्यू, बाद में बनी बॉलीवुड की 'क्वीन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget