एक्सप्लोरर

TikTok पर भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए- किन टॉप 5 भारतीय टिकटॉकर्स ने मचा रखी है धूम

टिकटॉक एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफ़ोन यूज़र छोटे-छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते हैं. टिकटॉक पर ऐसे भी कई भारतीय हैं जिनका सरोकार फिल्म जगत से ना होने के बाद भी उन्हें फिल्म स्टार्स से ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म स्टार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. फेसबूक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर भारतीय फिल्म स्टार्स को काफी पसंद किया जाता है. वहीं टिकटॉक पर ऐसे भी कई भारतीय हैं जिनका सरोकार फिल्म जगत से ना होने के बाद भी उन्हें फिल्म स्टार्स से ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

टिकटॉक एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है जिसके जरिए स्मार्टफ़ोन यूज़र छोटे-छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर से टिक-टॉक के एप्प को डाउनलोड किया जा सकता है. आइये जानते हैं टिकटॉक पर वो कौन भारतीय कलाकार हैं, जिन्होंने अफनी धूम मचा रखी है.

1- रियाज अली

टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में रियाज अली का नाम सबसे आगे है. खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर उन्हें तकरीबन 38.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. रियाज का जन्म 14 सितंबर 2003 को रविवार के दिन भूटान में हुआ था. वर्तमान में रियाज अपने माता-पिता के साथ मुम्बई में रहते हैं. रियाज के पिता का नाम आफरोज आफरीन और मां का नाम रीज़ा आफरीन है.

2- फैजल शेख

टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में दूसरे नंबर पर फैजल शेख हैं. इनके फैंस इन्हें मिस्टर फैजू के नाम से जानते हैं. फैजल टिकटॉक के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. हाल ही में यूट्यूब पर उनका म्युजिक वीडियो 'बेवफाई' रिलीज किया गया था. जिसे 4 हफ्ते में 30 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर मिस्टर फैजू को तकरीबन 28.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. 3- अरिश्फा खान

स्टार प्लस के टेलीविजन शो 'एक वीर की अरदास वीरा' में गुंजन का किरदार निभाने वाली अरिश्फा खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. टिकटॉक पर उन्हें तकरीबन 26.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. अरिश्फा का जन्म 3 अप्रैल 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के शाहजहांपुर में हुआ था. इनके पसंदीदा अभिनेता सलमान खान हैं.

4- जन्नत जुबैर रहमानी

'लव का दी एंड' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जन्नत जुबैर रहमानी एक लोकप्रिय अदाकारा हैं. जन्नत 'दिल मिल गए', 'माटी की बानो' और 'फुलवा' जैसे टेलीविजन शो में अभिनय कर चुकी हैं. टिकटॉक पर उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है. टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट में जन्नत चौथे नंबर पर हैं. खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर जन्नत को 25.9 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं.

5- निशा गुरगैन

निशा गुरगैन एक उभरती हुई भारतीय टिकटॉक स्टार हैं. 'मुझे याद है आता तेरा वो नाजरें मिलाना' गाने पर एक लिप-सिंक म्यूजिकल वीडियो अपलोड करने के बाद निशा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. खबर लिखे जाने तक टिकटॉक पर निशा को 25.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. बता दें कि चार्ली डी'मेलियो विश्व स्तर पर टिकटॉक पर सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला शख्स है. चार्ली को टिकटॉक पर 56 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं. चार्ली ने बीते 25 मार्च को लोरेन ग्रे को पीछे छोड़ते हुए विश्व में पहला स्थान बनाया है.

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली: अल्फाबेट के आधार पर खुलेंगी औद्योगिक इकाइयां, A से L और M से Z वाले नाम के लिए अलग-अलग टाइमिंग

UP में लॉकडाउन 4 को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget