एक्सप्लोरर

सैफ अली खान ने वंशवाद को बताया ‘भयानक’, बोले- मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं

जुलाई में हुए आईफा समारोह के दौरान अपनी टिप्पणियों के लिए अभिनेता कंगना रनौत से माफी भी मांग चुके हैं.

नई दिल्ली: कुछ महीने पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ‘नेपोटिज्म रॉक्स’ का नारा लगाने के बाद विवाद में फंसे अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि फिल्मी परिवार से आने के कारण उन्हें शायद फायदा मिला हो, लेकिन वो ‘भाई-भतीजावाद के बिल्कुल खिलाफ’ हैं.

जुलाई में हुए आईफा समारोह के दौरान अपनी टिप्पणियों के लिए अभिनेता कंगना रनौत से माफी भी मांग चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद एक ‘भयानक’ चीज है, खासकर तब जब यह अयोग्य व्यक्तियों को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल हो.

एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा, ‘‘भाई-भतीजावाद एक भयानक चीज है. मैं भाई-भतीजावाद के बिल्कुल खिलाफ हूं. निसंदेह मुझे इसका फायदा मिला. निश्चित रूप से फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़े लोगों की तुलना में हमारे पास अधिक अवसर हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर कोई कितने लंबे समय तक टिका रह सकता है. शाहरुख खान जैसे कई लोग हैं जिनके फिल्मी दुनिया में कोई नाते रिश्तेदार नहीं थे, बावजूद इसके उन्होंने यहां मुकाम बनाया. अगर कोई एक स्टारकिड सफल होता है तो ऐसे 50 स्टार किड हैं जो नाकाम भी हुए हैं.’’

सैफ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं और वह अपनी बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म को लेकर आशान्वित हैं. उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद नैसर्गिक रूप से नकारात्मक है और इस तरह के विषय को समय समय पर रेखांकित करने की आवश्यकता है.

सैफ ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी सारा इस चर्चा के दबाव से निपटने में सक्षम होंगी. सारा अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी चीजों पर नकारात्मकता हावी हो जाती है और मेरा मानना है कि हमारे आस पास ऐसी कई अच्छी चीजें हैं, जिनसे सारा प्रेरणा ले सकती हैं. यह बहुत मेहनत, काफी दबाव वाला बड़ा काम है. लेकिन इसके स्याह पक्ष भी हैं. पर ठीक है, यह हमारे पेशे का हिस्सा है और वह इसे समझेंगी.’’

सैफ की अगली फिल्म ‘शेफ’ है. उनकी इस फिल्म को राजा कृष्ण मेनन ने निर्देशित किया है. फिल्म छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
'ऑपरेशन सफेद सागर' के ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सिद्धार्थ, आर्म सपोर्ट पहने आए नजर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
‘75 इयर्स ऑफ एनडीए’ ने दिलाया पुनीत बालन स्टूडियोज को राष्ट्रीय गौरव, मनवीर जसरोटिया बने बेस्ट एडिटर
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के दिए

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget