एक्सप्लोरर

गोल्डन गाउन में आलिया भट्ट ने बढ़ाई IIFA की चमक, संजय लीला भंसाली को लेकर दिया बड़ा बयान

समारोह के दौरान आलिया भट्ट से फिल्म 'इंशा अल्लाह' को लेकर भी सवाल किए गए, जिसमें आलिया पहले सलमान खान के साथ काम करने वाली थीं, लेकिन अब वो ये फिल्म नहीं कर रही हैं.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह में से एक आईफा अवॉर्ड्स का 20वां संस्करण बुधवार रात मुंबई में आयोजित हुआ. समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए. इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी देखा गया. आपको बता दें कि आलिया को समारोह में फिल्म 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया. आईफा के ग्रीन कार्पेट पर आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लिबास में पहुंची थीं. उन्होंने इस दौराव गोल्डन रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था. समारोह में पहुंची आलिया ने वहां मीडिया से बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने अपनी आईफा की सबसे बड़ी याद का भी ज़िक्र किया. आलिया ने कहा, "आईफा की मेरी सबसे मज़बूत मेमोरी तब की है जब ये न्यूयॉर्क में हुआ था. क्योंकि वो मेरा पहला आईफा था और मैंने लाइव परफॉर्मेंस भी दी थी, जो कि शानदार था. उस साल मुझे अवॉर्ड भी मिला था. इसलिए वो आईफा की मेरी सबसे अच्छी यादें हैं. आलिया भट्ट (तस्वीर: आईफा) इस दौरान आलिया से फिल्म 'इंशा अल्लाह' को लेकर भी सवाल किए गए, जिसमें आलिया पहले सलमान खान के साथ काम करने वाली थीं, लेकिन अब वो ये फिल्म नहीं कर रही हैं. इस पर उन्होंने कहा, "मैं संजय लीला भंसाली और सलमान खान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थी." आलिया ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि कभी कभी कुछ चीज़ें हो जाती हैं, जिसपर आपका कंट्रोल नहीं होता. वैसे कहते हैं कि भगवान को हंसाना हो तो उनके अपने प्लान्स बता दो, क्योंकि प्लान्स कभी भी प्लान्स के हिसाब से नहीं लागू हो पाते. लेकिन मैं आपको ये लिख के देती हूं कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ जल्द काम करूंगी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

April Hindi 2026 Release: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले जलवा, एडवांस बुकिंग में ही लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग तय!
'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले जलवा, एडवांस बुकिंग में ही लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग तय!
Friday Movie Releases: आज थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में, बॉलीवुड से तमिल तक दमदार लाइन-अप
फ्राइडे रिलीज: आज थिएटर में रिलीज हो रही हैं ये 9 फिल्में, हिंदी से तेलुगु तक, हर लैंग्वेज में फुल एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget