एक्सप्लोरर

IIFA 2020: इस गलती के लिए कटरीना ने कार्तिक आर्यन से सरेआम मंगवाई माफी

IIFA 2020: सलमान खान व रितेश होंगे भोपाल में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के होस्ट; शाहरुख, करीना, रितिक, कैटरीना करेंगे परफॉर्म

मुंबई: बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों से सजे और कई देशों की यात्रा करने के बाद इस बार भोपाल में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स को सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे. वहीं इस बार शाहरुख खान, रितिक रोशन, जैकलीन फर्नांडीज़, करीना कपूर और कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन जैसे तमाम बड़े सितारे अपने परफॉर्मेंस से अपने फैन्स को लुभाने की कोशिश करते नजर आएंगे. आज मुम्बई में हुई आईफा अवॉर्ड्स से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया गया है. इस मौके पर कटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन दोनों मौजूद थे.

इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीयत समय से काफी देर से पहुंचे कार्तिक आर्यन की चुटकी लेते हुए कटरीना ने कहा कि कार्तिक आर्यन देर से आने‌ के लिए पहले सभी से माफी मांगेंगे. कटरीना के ऐसा कहते ही कार्तिक ने हंसते हुए मंच पर कान पकड़कर और कटरीना के पैरों के आगे झुककर देर से आने के लिए माफी मांगी.

IIFA 2020: इस गलती के लिए कटरीना ने कार्तिक आर्यन से सरेआम मंगवाई माफी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह भी कार्यक्रम में काफी लेट पहुंचे थे, जहां पर ट्रेलर रिलीज से पहले, रणवीर ने देर से आने की वजह के बहाने के तौर पर उनका इंतजार कर रहे सितारों को कहा था कि उनकी पत्नी (दीपिका पादुकोण) दक्षिण मुम्बई में रहती है और इसीलिए उन्हें वेन्यू में आने में देर हुई थी. इस बात का खुलासा करते हुए अजय देवगन, अक्षय कुमार ने रणवीर का काफी मजाक उड़ाया था. अजय ने इस बात का भी खुलासा किया था रणवीर की लेटलतीफी के लिए उनसे उठक-बैठक भी कराई गई थी.

IIFA 2020: इस गलती के लिए कटरीना ने कार्तिक आर्यन से सरेआम मंगवाई माफी

कटरीना ने रणवीर सिंह का उदाहरण देते हुए कार्तिक आर्यन का मजाक उड़ाया तो कार्तिक ने भी फौरन मंच से ही सरेआम‌ माफी मांगने में अपनी भलाई समझी.

ये भी पढ़ें: IIFA Awards से पहले इस खास अंदाज में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ

खैर, इस खास मौके पर कटरीना ने आईफा से अपने लम्बे जुड़ाव की याद दिलाते हुए अपने अब तक के अनुभवों को अदभुत बताया. इंदौर में इस बार होने वाले आईफा अवॉर्ड्स को लेकर कटरीना ने अपनी उत्सुकता जताई. कटरीना ने मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में 'राजनीति' की शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वहां का व्यंजन इस कदर स्वादिष्ट होता है कि वे जब वहां से लौटीं थीं तो उनका वजन चार किलो बढ़ गया था.

मूल रूप से ग्लावालियर के रहने वाले कार्तिक आर्यन ने इंदौर की यादों को ताजा करते हुए कहा कि वहां उनकी बुआ रहती हैं जहां वे अक्सर जाया करते थे. उन्होंने कटरीना को सलाह दी कि इंदौर की पराठे वाली गली में पापड़ के मशहूर पराठे वो जरूर खाएं. इस पर कटरीना ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो आईफा में अपनी परफॉर्मेंस हो जाने के बाद ऐसा जरूर करेंगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कटरीना और कार्तिक ने मंच पर अपने डांस की एक छोटी सी झलक भी दिखाई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीया मिर्जा भी मौजूद थीं. कटरीना, कार्तिक और दीया ने आईफा अवॉर्ड्स के आमंत्रण पत्रों का विमोचन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget