एक्सप्लोरर

करण, वरुण और सैफ ने उड़ाया कंगना का मजाक, अब हो रही है तीनों की आलोचना

कंगना की अनुपस्थिति में उनका मजाक उड़ाए जाने को लेकर तीनों ट्विटर पर लोगों को निशाने पर आ गए. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और एआईबी सदस्य तन्मय भट्ट ने भी इसकी आलोचना की है.

मुंबई : न्यूजर्सी में IIFA अवार्ड्स के दौरान परिवारवाद विवाद को बढ़ावा देने वाले बयान के कारण फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता वरुण धवन और सैफ अली खान सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. ट्विटर से जुड़े लोगों ने इसे निराशाजनक बताया. IIFA शो के मेजबान करण और सैफ ने इस विवादित मुद्दे को उछालने में कसर नहीं छोड़ी थी, गौरतलब है कि फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कंगना ने उनके (करण) चैट शो 'कॉफी विद करण' में उन्हें परिवारवाद का ध्वजवाहक यानी परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला कहा था. जब मेटलाइफ स्टेडियम के मंच पर वरुण फिल्म 'ढिशूम' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का पुरस्कार लेने पहुंचे तो सैफ ने मजाक में कहा कि वह (वरुण) फिल्म उद्योग में आज इस मुकाम पर अपने पिता की वजह से हैं. सैफ ने चुटकी लेते हुए कहा, "तुम यहां अपने पापा की वजह से हो." वरुण भी नहीं चूके और उन्होंने भी कह दिया, '..और आप यहां अपनी मम्मी (शर्मिला टैगोर) की वजह से हैं." इस पर करण ने तुरंत कहा, "मैं यहां अपने पापा (दिवंगत फिल्मकार यश जौहर) की वजह से हूं." फिर तीनों ने एक साथ कहा, "परिवारवाद ने मचाई धूम." Varun वरुण ने फिर करण पर मजाक में निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कहा, "आपकी फिल्म में एक गाना है..'बोले चूड़ियां, बोले कंगना." करण ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "कंगना ना ही बोले तो अच्छा है..कंगना बहुत बोलती हैं." कंगना की अनुपस्थिति में उनका मजाक उड़ाए जाने को लेकर तीनों ट्विटर पर लोगों को निशाने पर आ गए. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और एआईबी सदस्य तन्मय भट्ट ने भी इसकी आलोचना की है. अभिषेक मनु सिंघवी : मैं कंगना की मौजूदगी में करण जौहर, वरुण धवन और सैफ द्वारा मजाक उड़ाने की कोशिश करने पर उन्हें मिले 'लाइक्स' को देखना चाहूंगा. IIFA. तन्मय भट्ट : मुझे अहसास हुआ कि वे परिवारवाद के धूम मचाने की बात अंत में जोर से बोले और मैं अपने चेहरे को हथेली से छुपाने से रोक न सका. एक यूजर ने लिखा कहा, "पिछली रात करण जौहर बेशर्मी से कहते नजर आए 'परिवारवाद ने धूम मचाया', इसका मतलब वह स्वीकार करते हैं कि उनके पास प्रतिभा नहीं है और वह परिवारवाद का हिस्सा भर हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, "वरुण धवन आपसे यह उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी कि आप परिवारवाद के धूम मचाने की बात कहेंगे. एक महिला का इतने बड़े मंच पर अपमान करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. मैं निराश हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget