एक्सप्लोरर

डैनी डेंजोंगपा ने कहा, अभिनय के बिना भी रह सकता हूं

पिछले कुछ सालों में डैनी ‘नाम शबाना’ (2017), ‘बेबी’ (2015) और ‘बैंग बैंग’ (2015) में नजर आए थे. लेकिन क्या उन्हें कभी भी अभिनय के बिना जीवन जीने का विचार आया है?

   

नई दिल्ली: रुपहले पर्दे पर पांच दशकों में 100 से अधिक फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले 70 साल के अभिनेता डैनी डेंजोंगपा की फिलहाल अभिनय से रिटायर होने की कोई योजना नहीं है, लेकिन डैनी ने कहा कि यह उनके लिए एक ऐसी चीज है, जिसके बिना वह रह सकते हैं.

पिछले कुछ सालों में डैनी ‘नाम शबाना’ (2017), ‘बेबी’ (2015) और ‘बैंग बैंग’ (2015) में नजर आए थे. लेकिन क्या उन्हें कभी भी अभिनय के बिना जीवन जीने का विचार आया है?

डैनी ने बताया, "मैं ऐसा कर सकता हूं. मैं ध्यान कर सकता हूं और दुनिया भर में घूम सकता हूं. मैं पेंटिंग और बागवानी कर सकता हूं. लेकिन एक अच्छी पटकथा मिलने पर फिल्म करना अच्छा है. मुझे पटकथाएं मिलती रहती हैं, मैं उन्हें पढ़ता हूं और फिर मैं एक साल में एक फिल्म करता हूं जो एक अच्छा बदलाव है."

उन्होंने कहा, "मैं ज्यादातर सर्दियों में शूटिंग करता हूं, क्योंकि यह मेरे लिए एक बहुत ही आरामदायक स्थिति होती है. मैं दौड़ का हिस्सा नहीं हूं. मैंने यह कभी नहीं किया है. मेरी अपनी जगह है."

1971 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद डैनी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक विलेन के रूप में खास जगह बनाई. '36 घंटे', 'द बर्निग ट्रेन', 'बंदिश' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए खलनायक के किरदारों को आज भी याद किया जाता है.

उन्होंने कहा, "इसमें (खलनायक की भूमिका) एक अलग आकर्षण है. 1970, 80 और 90 के दशक में नायक के बाद खलनायक सबसे महत्वपूर्ण चरित्र होता था. खलनायक के बिना कोई पटकथा नहीं थी. यह इस अर्थ में और रोमांचक था कि खलनायक के लिए संवाद और दृश्य जबरदस्त होते थे. हमने आनंद लिया. अब समय बदल गया है. आजकल आप नायकों को नकारात्मक भूमिका में देख रहे हैं"

डैनी ने फिल्म 'बायोस्कोपवाला' में मुख्य भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा, "यह इसलिए विशेष नहीं है क्योंकि मैं मुख्य भूमिका निभा रहा हूं. ऐसा नहीं है कि मैं गाने गा रहा हूं या पेड़ के चारों ओर डांस कर रहा हूं. यह एक यथार्थवादी किस्म की फिल्म है. यह एक बहुत ही अपरंपरागत भूमिका है."

डैनी की अगली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' है जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget