एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के जवानों से मिलने जम्मू-कश्मीर पहुंचीं हुमा कुरैशी, बीएसएफ और आर्मी को दी सलामी

Huma Qureshi Meets Operation Sindoor Soldiers: हुमा कुरैशी ने इंटरनेशनल बॉर्डर पहुंचकर बीएसएफ के जवानों के शौर्य को सलाम किया. 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए एक्ट्रेस ने सभी को शुक्रिया कहा.

Huma Qureshi Meets Operation Sindoor Soldiers: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 'ऑपरेशन सिंदूर' में जम्मू में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों से मिलने जम्मू कश्मीर पहुंची थीं. एक्ट्रेस बुधवार को जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर गईं जहां ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर उन्होंने बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की और उनके शौर्य को सलाम किया. 

हुमा कुरैशी ने इस मौके पर बीएसएफ का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें एक बार फिर एहसास हुआ कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि जवान हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं. हुमा ने कहा- 'आज हम भारत-पाकिस्तान की सीमा पर खड़े हैं और ये कोई साधारण धरती नहीं है. ये धरती आपकी बहादुरी और बलिदान का प्रतीक है.'

ऑपरेशन सिंदूर' के जवानों से मिलने जम्मू-कश्मीर पहुंचीं हुमा कुरैशी, बीएसएफ और आर्मी को दी सलामी

'जम्मू-कश्मीर से मेरा एक खास रिश्ता है'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'सीमा सुरक्षा बल पूरे देश की रक्षा करता है और आपकी बहादुरी की वजह से ही हमारी सीमाओं पर शांति हो सकी है. सेना को धन्यवाद. इस देश के लिए आपने जो बलिदान दिया है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद. आप सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर से मेरा एक खास रिश्ता है. मेरी मां कश्मीर से हैं. इसलिए मैं जम्मू-कश्मीर को अपना घर मानती हूं. लेकिन हाल ही में जो कुछ भी हुआ, उसने हमें एक बार फिर याद दिलाया कि हमारे देश की सुरक्षा के लिए आपका बलिदान कितना अहम है.'

'डर को जम्मू-कश्मीर की पहचान न बनने दें'
हुमा ने कहा- 'आज जम्मू-कश्मीर मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है और जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों बहादुरी के कारण भारत की रीढ़ है. इसलिए मैं बीएसएफ के जवानों, सेना के जवानों और उनके परिवारों को तहे दिल से सलाम करती हूं. जम्मू-कश्मीर एक स्वर्ग है. माता वैष्णो देवी, शिव खीरी, पटनी टॉप, सनासर और खूबसूरत रंजीत सागर झील और भद्रवाह. हर जगह की अपनी कहानी है जो आस्था और सुंदरता से जुड़ी है. मैं आप सभी को बस इतना बताना चाहती हूं कि डर को जम्मू-कश्मीर की पहचान न बनने दें. दुनिया को शांति, ताकत और प्यार देखने दें जो वास्तव में जम्मू-कश्मीर के लोगों को परिभाषित करता है.'

पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से भी मिलीं हुमा
बता दें कि हुमा कुरैशी के जम्मू के इस दौरे का आयोजन जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने किया था. उनके इस दौरे का मकसद बीएसएफ के शौर्य को सलाम करना था. इसके साथ ही हुमा ने पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित इलाके के लोगों से भी मुलाकात की. उन्होंने सीमा पर रहने वाले लोगों के साथ मुलाकात कर भारत माता की जय के जय कारे भी लगाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget