एक्सप्लोरर

रितिक रोशन‌ की मां पिंकी रोशन हुईं कोरोना संक्रमित

67 साल की पिंकी रोशन ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर उनका पूरा परिवार और घर का पूरा स्टाफ हर दो-तीन हफ्ते के बीच में कोविड-19 का टेस्ट कराता है. पांच दिन पहले किये गये ऐसे ही एक टेस्ट में वह कोरोना संक्रमित पाई गईं.

मुम्बई : कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित होनेवाले हस्तियों की फेहरिस्त में अब जाने-माने अभिनेता रितिक रोशन की मां और फिल्मकार राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन का नाम भी जुड़ गया है.

67 साल की पिंकी रोशन ने एबीपी न्यूज़ से फोन‌ पर खास बातचीत करते हुए इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "एहतियात के तौर पर मेरा पूरा परिवार और घर का पूरा स्टाफ हर दो-तीन हफ्ते के बीच में कोविड-19 का टेस्ट कराता है. पांच दिन पहले किये गये ऐसे ही एक टेस्ट मुझमें भी बॉर्डरलाइन कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया. डॉक्टर ने मुझे बताया कि यह वायरस मेरे शरीर में पिछले 15 दिनों से था."

पिंकी रोशन ने कहा, "मुझमें इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं होने की वजह से मुझे डॉक्टर ने अस्पताल की बजाय घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है." पिंकी रोशन ने बताया कि सातवें दिन यानि कि कल एक बार फिर से उनका कोविड-19 का टेस्ट लिया जानेवाला हैं.

उल्लेखनीय है पिंकी रोशन जुहू के जिस 'पलाजो' इमारत में रहती हैं, उसमें इस वक्त उनकी बेटी सुनयना, नातिन सुनारिका और उनकी मां भी रह रही हैं. पिंकी रोशन ने बताया कि ये सभी इमारत की अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और पूरा एहतियात बरत रहे हैं. बता दें रितिक रोशन पहले पिछले कुछ सालों से अपने माता-पिता से अलग जुहू में ही स्थित 'प्राइम बीच' इमारत में रहे रहे हैं. इस बीच, पिंकी रोशन के पति राकेश रोशन इस वक्त खंडाला में अपने बंगले के निर्माण कार्य में व्यस्त हैं. पिंकी रोशन‌ ने बताया कि वे शनिवार के दिन मुम्बई लौटेंगे.

आज ही अपनी उम्र के 67 साल पूरे करनेवाली पिंकी रोशन ने हंसते हुए कहा कि आज बर्थडे के मौके पर उनके परिवार ने उन्हें एक बेहद ख़ूबसूरत सरप्राइज दिया है और आइसोलेशन में भी वे अपने जन्मदिन को बेहद एंजॉय कर रही हैं.

पिंकी ने जाते जाते एबीपी न्यूज़ से कहा कि किसी को भी कोविड-19 से बिल्कुल नहीं डरना चाहिए और तमाम एहतियात बरतते हुए इस बीमारी का मुकाबला करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget