एक्सप्लोरर

'कहो न प्यार है' की रिलीज़ के बाद ऋतिक रोशन को मिले थे 30 हज़ार शादी के प्रपोज़ल, एक्टर ने किया खुलासा

ऋतिक रोशन अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' में डबल रोल में नज़र आए थे. उनकी इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था. इसी फिल्म से अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' की रिलीज़ के बाद स्टार बन गए थे. साल 2000 में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन की इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी डेब्यू किया था. इन दोनों ही सितारों के लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई.

अब सालों बाद ऋतिक रोशन ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक बार फिर 'कहो न प्यार है' के दिनों को याद किया. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज़ के बाद उन्हें शादी के 30 हज़ार से ज्यादा प्रपोज़ल आए थे. हालांकि ऋतिक ने उसी साल सुज़ैन खान से शादी कर ली थी.

ऋतिक रोशन अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' में डबल रोल में नज़र आए थे. उनकी इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी और इसने 92 अवॉर्ड्स अपनी झोली में डाले थे. इसके लिए फिल्म को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली थी.

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'वॉर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर जैसे सितारे भी नज़र आ रहे हैं. फिल्म को लेकर काफी चर्चा भी है. इसका ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो चुका है. ये फिल्म अगले महीने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. बता दें कि मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

यहां देखें 'कहो न प्यार है' का हिट गाना...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 85 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 85 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget