एक्सप्लोरर

Vikram Vedha: साउथ सुपरस्‍टार विजय सेतुपति से हो रही ऋतिक रोशन की तुलना, एक्‍टर ने कही ये बड़ी बात

Hrithik Roshan In Vikram Vedha: 'विक्रम वेधा' साउथ फिल्‍म की हिंदी रीमेक है. ओरिजनल में साउथ सुपरस्‍टार विजय सेतुपति ने गैंगस्‍टर की भू‍मिका निभाई है. अब दर्शक ऋतिक को उस किरदार में देखेंगे.

Hrithik Roshan On Vijay Sethupathi: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही है. यह फिल्‍म साउथ की ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक है. ऋतिक फिल्‍म में साउथ सुपरस्‍टार विजय सेतुपति वाला किरदार निभाते नजर आएंगे. ऐसे में दोनों अभिनेताओं के बीच तुलना होना लाजिमी है. चलिए बताते हैं कि ऋतिक की इस बारे में क्‍या राय है. वह हाल ही में विजय के साथ हो रही तुलना पर खुलकर बात करते नजर आए हैं.

ऋतिक पहले भी एक रीमेक में काम कर चुके हैं. 'अग्निपथ’ का हवाला देते हुए ऋतिक ने अपनी बात रखी है. उन्‍होंने कहा कि वह इस तरह की बात अपने दिमाग में रखते ही नहीं है. उन्‍हें कोई रोल पसंद आता है तो वह उसे अपना बेस्‍ट देते हैं. फिर बाद में चाहे जो भी हो.

विजय से तुलना किए जाने पर ऋतिक बोले: 

विजय से तुलना किए जाने पर ऋतिक ने कहा,  ‘’मेरे लिए यह मेरा मकसद नहीं होता है. मेरे दिमाग में ये विचार आता ही नहीं कि मुझे ऐसा करने की जरूरत है. मैंने सिर्फ एक हिस्‍सा लिया है और उसे वैसा ही किया है, जैसा मैं करना चाहता था. ऐसा ही मैंने उस वक्‍त भी किया, जब मैं अग्निपथ कर रहा था. जब सभी तुलना किए जाने को लेकर चिंतित थे, लेकिन मुझे जब कुछ पसंद आता है तो मैं उसे स्‍वीकार करता हूं और अपना सब कुछ सौंप देता हूं. उसके बाद जो भी होता है, सब ठीक है.’’

आपको बता दें कि ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में ऋतिक (Hrithik Roshan) एक खतरनाक गैंगस्‍टर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्‍म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अहम किरदार निभा रहे हैं. वह एक पुलिस वाले की भूमिका में होंगे. यानि ‘विक्रम वेधा’ में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे. इसकी वजह से ही मेकर्स ने स्‍ट्रेटजी बनाई है कि दोनों को एक साथ फिल्‍म का प्रमोशन नहीं करना है. वे उनकी ऑफ-स्‍क्रीन दोस्‍ती को शो-ऑफ नहीं करना चाहते हैं. इसलिए दोनों अलग-अलग इवेंट में ‘विक्रम वेधा’ का प्रमोशन कर रहे हैं. शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म की टक्‍कर मणिरत्‍नम की ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट वन’ से होने जा रही है.

यह भी पढ़ें:- 

साउथ सुपरस्‍टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन, फिल्‍म इंडस्‍ट्री में शोक की लहर

शानदार करियर होने के बावजूद बेहद कठिनाई से गुजरा था Sadhana का बुढ़ापा, आख़िरी समय में देखा बेहद बुरा दौर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget