एक्सप्लोरर

खराब फिल्मों का 'फेक बॉक्स ऑफिस' कलेक्शन कैसे दिखाते हैं प्रोड्यूसर्स? खुल गई पोल

Fake Box Office Collection Strategy: ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की है. उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे मेकर्स फिल्मों के फेक कलेक्शन दिखाते हैं.

Fake Box Office Collection Strategy: कई इंडियन फिल्मों पर फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखाने के आरोप लग चुके हैं. पिछले साल रिलीज हुई राम चरण की फिल्म गेम चेंजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए गए थे. वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखाने वालों की सारी पोल खोल दी है. उन्होंने कुछ फिल्मों के नाम लेकर बॉक्स ऑफिस मैनिपुलेशन पर बात की है. 

एएनआई को दिए एक हालिया पॉडकास्ट में कोमल नहाटा ने कहा- 'ये ड्रेन बहुत पहले ही शुरू हो चुका था लेकिन उस समय आटे में नमक जितनी जितनी चोरी होती थी. आज आटे का आटा पूरा आटा ही चोरी का है. 2 पर्सेंट मैनिपुलेशन मैं समझता हूं, लेकिन 98 पर्सेंट मैनिपुलेशन या 50 पर्सेंट मैनिपुलेशन मैं नहीं समझता हूं, जो ये करते हैं. ब्लॉक बुकिंग कर देते हैं.'

'फ्री में भी लोग पिक्चर नहीं देखेंगे अगर ये...'
कोमल नहाटा ने आगे कहा- 'मैं आपको अगर 500 टिकट दूं और मैं बोलू मेरी फिल्म लगी है आप 500 टिकट फ्री बाटिए. मैं गारंटी से बोलता हूं 50 के बाद आप बोलेंगे कोमल जी ये 250 टिकट लो मेरे पास इतने लोग नहीं है. फ्री में भी लोग पिक्चर नहीं देखेंगे अगर ये उस काबिल नहीं है और अगर अच्छी है तो 1000 की टिकट देकर भी लोग देखेंगे. प्रमोशन का मतलब ये नहीं कि मैं ब्लॉक बुकिंग कर लूं 5000 टिकटें, खरीद लूं एंड और आपको बोलूं कि पिक्चर देखने जाओ. '

'स्काई फोर्स' के मेकर्स ने दिखाया फेक कलेक्शन?
एनालिस्ट ने कहा- 'स्काई फोर्स के फर्स्ट वीक में 40 करोड़ का सही कलेक्शन था. प्रोड्यूसर ने डिक्लेयर किए 84 करोड़ मुझे हम डायरेक्ट एग्जिबिशन से राब्ते में हैं. एक एग्जिबिटर का फोन आता है कोमल जी मेरे सिनेमा में 40 टिक बिकी है 300 सीटर हैं. फोन आया कि कितनी टिकटें बिक गई 40, 260 बची है. 260 आप हाउसफुल का बोर्ड लगा दो आपके अकाउंट में पैसे आ रहे हैं. 5 मिनट में 260 टिकटों के पैसे मेरे अकाउंट में आ गए मैंने हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया.'

'जब आटा ही इतना काला है तो...'
कोमल नहाटा ने फिर कहा- 'मैंने अभी हाल ही में एक वीडियो बनाया भांडा फोड़ धमाका जहां पर ये पूरे साफ शब्दों में कहा कि ऐसे-ऐसे हो रहा है और मैंने स्काई फोर्स का नाम लिया, मैंने दूसरी फिल्मों का नाम लिया कुछ लोगों ने बोला अभी तुम जागे हो अभी नहीं जागा हूं. मुझे पता है होता है लेकिन आटे में नमक जितना मैं यहां सोसाइटी सुधारने के लिए नहीं हूं. लेकिन जब आटा ही इतना काला है तो एक जर्निलिस्ट होने के नाते मैं बताऊंगा.'

दिनेश विजान ने कोमल को 'छावा' के प्रेश शो से निकाला
एनालिस्ट ने बताया- 'दिनेश विजान जो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं उन्होंने मुझे छावा के प्रेस शो से बाहर कर दिया. पूरी दुनिया ने छावा थर्सडे को देखी मैंने फ्राइडे को सुबह 8:15 के शो में देखी. मेरा वीडियो इसलिए लेट आया लेकिन मैंने एक पल के लिए भी ये नहीं सोचा कि मुझे अब बैंड बजानी है. मैंने फिल्म की तारीफ की. तुम कुछ भी करो मेरी सच्चाई से नहीं खेल सकते हो तुम. मैं अपने रीडर्स और दर्शकों के लिए जवाबदेह हूं. उनके सामने मैं आंखों में आंखें डालकर बोलता हूं कि ये पिक्चर चलेगी या नहीं चलेगी.'

कोमल ने आखिर में कहा- 'मेरा जजमेंट गलत हो सकता है लेकिन मेरी सच्चाई गलत नहीं होगी. मैं बड़ी बात कह रहा हूं कि अगर भगवान भी नीचे उतरकर बोले कि कोमल ने झूठ बोला है तो मैं भगवान से लड़ जाऊंगा. मैं मेरे काम में झूठ बोलू ये नामुमकिन है.'

ये भी पढ़ें: 'इब्राहिम अली खान बड़ा स्टार बनेगा,' ट्रोल हो रहे सैफ के बेटे को मिला दिग्गज फिल्म मेकर का सपोर्ट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget