एक्सप्लोरर

House Arrest Controversy: एजाज खान पर लगा रेप का आरोप, काम दिलवाने और धर्म बदलकर शादी करने का किया था वादा, पुलिस के सम्पर्क में नहीं एक्टर

Ajaz Khan Rape Case: एजाज खान कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं. उनका शो हाउस अरेस्ट विवादों में रहा, जिसके बाद शो को बैन कर दिया गया.

Ajaz Khan Rape Case: हाउस अरेस्ट फेम एक्टर एजाज खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाउस अरेस्ट मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब एजाज खान के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है. एक्ट्रेस की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया.

एजाज खान पर लगे ये आरोप

पीड़ित एक्ट्रेस के अनुसार एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो में उन्हें होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था. जब शूट चल रहा था तभी एजाज खान ने पीड़ित को पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया. एक्ट्रेस के घर जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया. जिसके बाद रविवार शाम पीड़ित एक्ट्रेस ने चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया. 

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 64(2 M), 69, 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से एजाज खान पुलिस के संपर्क में नहीं हैं. मामला दर्ज होने के बाद मुंबई की चारकोप पुलिस ने एजाज खान को संपर्क करने की कोशिश की. वो पुलिस के सम्पर्क में नहीं हैं. एजाज खान का फोन स्विच ऑफ है. एजाज खान के घर पुलिस गई थी लेकिन एजाज खान अपने घर पर नहीं है. पुलिस तलाश कर रही हैं.

बता दें कि एजाज खान कुछ समय से शो हाउस अरेस्ट को लेकर विवादों में हैं. उनका हाल ही में Ullu App पर रियलिटी शो हाउस अरेस्ट आया था. एजाज खान इस शो के होस्ट थे. शो के एक एपिसोड में लड़कियों के कपड़े उतरवाए गए थे. इसके अलावा कुछ अश्लील सीन भी दिखाए गए थे. इसके बाद से एजाज खान विवादों में हैं. एजाज खान की खूब आलोचना हुई. वहीं शो को बैन करने की मांग उठी.

अब शो बंद हो गया है. एप से शो के सारे एपिसोड हटा लिए गए हैं. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को असभ्य और अश्लील सामग्री दिखाने के लिए समन भेजा. उल्लू एप के CEO विभु अग्रवाल और एजाज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने 9 मई को पेश होना होगा.

ये भी पढ़ें- The Bhootnii BO Collection Day 4: संजय दत्त की फिल्म ने चौथे दिन किया 1 करोड़ के पार कलेक्शन, जान लीजिए टोटल कमाई

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget