एक्सप्लोरर

अस्पताल में भर्ती अमिताभ ने लिखा- करवाचौथ की शुभकामनाएं, उन्हें, जो प्रण करती हैं पति के जीवन के लिए

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन ने करवाचौथ के मौके पर खास अंदाज़ में बधाई दी है. उन्होंने जया बच्चन के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद स्पेशल बात कही है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और वो रूटीन फुल बॉडी चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए हैं. इस बीच अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार की देर रात करवाचौथ की बधाई देते हुए एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वो जया बच्चन के साथ नज़र आ रहे हैं. हालांकि ये तस्वीर पीछे से ली गई है, इसलिए चेहरा नहीं दिखाई दे रहा.

तस्वीर शेयर करने के साथ अमिताभ बच्चन ने कुछ खास बातें भी लिखी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “वाह, “खूबसूरती का मुकाबला आज अपने पूरे शबाब पर था, आज एक चांद दूसरे चांद के इन्तजार में था” ~ Ef PA. करवाचौथ की शुभकामनाएँ, उन्हें, जो प्रण करती हैं पति के जीवन के लिए.

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन की एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “द बेटर हाफ.. स्पष्ट रूप से बाकि आधा गैरज़रूरी है... इसिलिए दिखाई भी नहीं दे रहा.”

दरअसल बिग बी ने जो तस्वीर शेयर की उसमें से उन्होंने अपने चेहरे को काट दिया था और सिर्फ जया बच्चन वाला हिस्सा ही पोस्ट किया. तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद मजाकिया कैप्शन भी दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

कब हुए हैं भर्ती एबीपी न्यूज़ को अस्पताल के एक सूत्र की तरफ से बताया गया है कि अमिताभ बच्चन रूटीन फुल बॉडी चेक-अप के लिए दो दिन पहले अस्पताल आए थे और सभी तरह की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. सूत्र ने कहा कि ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें कुछ आराम करने की सलाह भी दी है. फिलहाल वो अस्पताल में ही हैं और पूरी तरह से सेहतमंद हैं. चिंता की कोई बात नहीं, सबकुछ सामान्य है. अस्पताल में अमिताभ आराम‌ फरमा रहे हैं.

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में फिलहाल अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी चर्चा है कि वो लीवर से संबंधित समस्या और उसके इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती हुए हैं. हालांकि अस्पताल ने फिलहाल टिप्पणी करने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें:

'करवाचौथ' पर पत्नियों ने रखा व्रत, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन ने ऐसे जाहिर किया प्यार

एक दूसरे से अलग हुए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, सामने आई ये वजह

कल्कि कोचलिन के बेबी बंप को देखकर करीना कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget