एक्सप्लोरर

‘TV देखकर लगता था डर, 6 साल तक नहीं की फोन पर बात...’, सालों मानसिक बीमारी से जूझे Honey Singh, अब छलका दर्द

Honey Singh On His Mental Issues: फेमस रैपर-सिंगर हनी सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के डार्क फेज के बारे में बताया है, जब वह मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे.

Honey Singh On His Dark Phase: यंगस्टर्स के बीच अपने रैप से धमाल मचाने वाले यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) धीरे-धीरे ट्रैक पर आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर थे. हाल ही में, एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे फेज के बारे में बात की. साथ ही ये भी खुलासा किया कि वह पिछले 7 सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे.

हनी सिंह ने पिंकविला से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे खतरनाक मानसिक लक्षण से उन्होंने मुक्ति पाई. शुरू में तो उन्हें पता ही नहीं चल रहा था कि क्या हो रहा है. वह शाहरुख खान के साथ और बाकी अपने काम के चलते वर्ल्ड टूर कर रहे थे. जब उन्हें खतरनाक मानसिक लक्षण दिखने लगे तो वह इंडिया आ गए और अपना इलाज कराने का फैसला किया.

कैसे पता चला हनी को अपना मेंटल इश्यू

हनी सिंह ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे क्या हो रहा है. मुझे टूर के दौरान कुछ प्रॉब्लम्स महसूस हुए. एक शो में हालत ही बिगड़ गई. मुझे खतरनाक मानसिक लक्षण दिखे. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. मैं बस घर जाना चाहता था. मैंने टूर बीच में छोड़ दिया और घर आ गया. मैंने एक डॉक्टर को दिखाया और उसे भी समझ नहीं आया. आज के समय में मानसिक हेल्थ को मानते हैं, उनकी प्रॉब्लम ये है कि भारत के पास पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं हैं. मैं यही कहना चाहता हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

डॉक्टर्स पर नहीं था हनी सिंह को भरोसा

हनी सिंह ने कई डॉक्टर्स को दिखाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “मुझे एक अच्छे, अनुभवी और बड़े डॉक्टर्स की जरूरत थी. मैं कहता था, ‘क्यों तीन साल तक दवा लेने के बावजूद मेरे लक्षण नहीं जा रहे हैं. मैं अब भी वहीं क्यों हूं? आप नहीं जानते हैं?’ मेरी फैमिली कहती थी कि उनके पास 30 साल का एक्सपीरियंस है. मैं उनसे कहता था कि मेरे पास 30 साल नहीं हैं. डॉक्टर को बदल दीजिए. दिक्कत ये है कि भारत ही नहीं, दुनिया में भी डॉक्टर्स की कमी है. अगर माता-पिता अपने बच्चे के मेंटल इश्यूज का सामना करने के लिए उसे डॉक्टर को दिखाने की सहमति दिखाते हैं, तो सिर्फ ये सॉल्यूशन नहीं है. क्या पता डॉक्टर ही गलत हो?”

हनी सिंह की जिंदगी में आया एक एंजल

हनी सिंह ने खुलासा किया कि 5-6 साल ऐसे ही चलता रहा, फिर उन्हें सही डॉक्टर मिला. सिंगर ने कहा, “5-6 साल तक मुझे सही डॉक्टर नहीं मिला, मुझे 2021 में एक अच्छा डॉक्टर मिला. जून-जुलाई 2021 से मुझमें कोई लक्षण नहीं आ रहे हैं, धीरे-धीरे मैं सेटल हो रहा हूं और काम कर रहा हूं. मैं शोज कर रहा हूं और फिटनेस पर भी ध्यान दे रहा हूं. मैं कम मेडिसिन ले रहा हूं. दिल्ली बेस्ड नई डॉक्टर एक एंजल की तरह है. उसने अचानक मेरी जिंदगी बदल दी. 5 साल से मैं जिस प्रॉब्लम से गुजर रहा था, 7 डॉक्टर्स को भी दिखाया, लेकिन उन्होंने 3 महीने में ही मुझे ठीक कर दिया.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namoh Studios (@namohstudios)

डार्क फेज पर बोले हनी सिंह

हनी सिंह ने आगे बताया कि वह इन सात सालों में टीवी नहीं देखते थे, 6 साल तक फोन पर बात नहीं की और ना ही रेडियो सुनते थे. जानकारियां उन्हें ट्रिगर करती थीं. सिंगर ने कहा, “यह बहुत कठिन था. सभी चीजें डार्क हो गईं. अगर आप मेरी डॉक्युमेंट्री देखेंगे तो मैंने अपनी जिंदगी के 7 साल के बारे में शेयर किया है. मैंने टीवी नहीं देखी, फोन पर बात नहीं की और रेडियो भी नहीं सुना. चल रही जानकारी मुझे ट्रिगर करती थी. मान लीजिए टीवी में पहाड़ दिख रहा है तो मुझे ट्रिगर कर देता था. यह मुझे डराता था. मुझे नहीं पता था कि बाहर क्या हो रहा है. मैं बस खुद को ठीक करना चाहता था. करियर जाए भाड़ में.”

यह भी पढ़ें- Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा ‘मिस इंडिया’ का ताज, जानें कौन हैं 19 साल की ब्यूटी क्वीन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget