एक्सप्लोरर

हॉलीवुड लीजेंड किर्क डगलस का 103 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे ने दी जानकारी

‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी सफल फिल्मों के हॉलीवुड स्टार किर्क डगलस की 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने 60 साल के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया.

अमेरिका में हॉलीवुड स्टार किर्क डगलस का 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. डगलस अमेरिकी सिनेमा के गोल्डेन एरा के एक सफल अभिनेता रहे हैं. ऑस्कर विजेता और फिल्म मेकर माइकल डगलस के पिता किर्क ने अपने 60 साल के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया.

किर्क डगलस ने ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया था. किर्क की इमेज एक सख्त मर्दाना किरदार की थी. इसके अलावा किर्क कई फिल्मों के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रह चुके हैं.

1940 के दशक के सुपर स्टार एक्टर किर्क को स्ट्रोक के चलते फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा था. माइकल डगलस ने अपने पिता किर्क की मौत की जानकारी सोशल मीडिया में लिखे एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा है कि वह और उनके भाई दुख के साथ सभी को बताना चाहते हैं कि उनके पिता और लेजेंड एक्टर किर्क डगलस की 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.

उन्होंने आगे लिखा कि उनके पिता दुनिया के लिए लेजेंड थे, जिन्होंने अपना जीवन फिल्मों के स्वर्ण युग में एक अभिनेता की तरह बिताया . वह न्याय के प्रति प्रतिबद्ध एक मानवतावादी व्यक्ति थे. बता दें कि डगलस को 1949 की फिल्म चैंपियन में एक बाक्सर के अभिनय के लिए ऑस्कर नामित किया गया था.

किर्क ने 1952 में आई फिल्म द बैड एंड द ब्यूटीफुल और 1956 में आई फिल्म लास्ट फार लाइफ को प्रोड्यूस किया था. उन्होंने 50 सालों तक फिल्मों में किए गए योगदान के लिए 1995 में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया था.

किर्क डगलस ने दो शादियां की, जिससे उनके तीन बेटें हैं. जबकि चौथे बेटे एरिक की 2004 में 40 साल की उम्र में ड्रग्स के ओवर डोज के चलते मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: 

17 साल बाद एक्टिंग करती नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा डडवाल, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं फिल्म

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले घर में आया ये ट्विस्ट, टूटती दिखी शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget