एक्सप्लोरर

17 साल बाद एक्टिंग करती नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा डडवाल, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं फिल्म

कभी सलमान खान के फिल्म की अभिनेत्री रहीं पूजा डडवाल 17 साल तक एक्टिंग से दूर रही हैंअब जल्द ही वह एक शॉर्ट फिल्म 'शुक्राना गुरू नानक देवजी का' में एक्टिंग करती नजर आएंगी

मुंबई: साल 1995 में सलमान खान द्वारा अभिनीत फिल्म 'वीरगति' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री पूजा डडवाल की जिंदगी तल्ख हकीकतों की गवाह रही है. इतनी बड़ी फिल्म से ब्रेक मिलने के बावजूद उनका करियर ज्यादा नहीं चला और चंद अति साधारण फिल्मों तक सिमटकर रह गया. शादी के बाद पूजा घरेलू हिंसा का शिकार हुईं और फिर उसके बाद वो घर से बेघर कर दी गईं. एक दिन खबर आई कि सलमान खान के फिल्म की यह हीरोइन (फिल्म 'वीरगति' में पूजा ने अतुल अग्निहोत्री की लव इंट्रेस्ट का रोल निभाया था) मुंबई के शिवड़ी स्थित टीबी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

सलमान खान ने की थी मदद 

आठ महीने अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती रहने के दौरान राजेंद्र नामक शख्स ने उनकी देखभाल की और सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने इलाज का खर्च उठाया. एबीपी न्यूज़ ने भी पूजा की इस गंभीर बीमारी को लेकर खबर दिखाई थी. ठीक होकर पूजा फिर से गोवा गयीं तब भी सलमान खान ने घर-गृहस्थी का खर्च उठाया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूजा कहती हैं कि मुश्किल घड़ी में सलमान की तरफ से मिली तमाम मदद के लिए वो हमेशा ही सलमान खान की बेहद शुक्रगुजार रहेंगी.

17 साल बाद एक्टिंग करती नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा डडवाल, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं फिल्म

उल्लेखनीय है कि 2003 में जी टीवी के सीरियल 'घराना' में अंतिम बार एक्टिंग करती नजर आईं पूजा डडवाल अब एक बार फिर से कैमरे के सामने होंगी. 17 साल बाद एक शॉर्ट फिल्म 'शुक्राना गुरू नानक देवजी का' के ज़रिए कैमरे के सामने लौट रहीं पूजा ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में लौटकर वे बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि इस शॉर्ट फिल्म के बाद वे जल्द एक फीचर फिल्म में भी नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि एक्टिंग उनका पहला प्यार है और अब वो आगे बस अभिनय करते रहना चाहती हैं और तरह तरह के रोल्स करना चाहती हैं, लेकिन किसी फिल्म में एक नकारात्मक किरदार निभाने‌ में उनकी गहरी रूचि है.

सलमान की रहूंगी हमेशा शुक्रगुजार- पूजा

पूजा कहती हैं कि 'वीरगति की रिलीज के बाद यूं तो उन्हें कभी भी सलामान खान से मिलने‌ का मौका नहीं मिला. अपने इलाज का खर्च सलमान खान द्वारा उठाने की खबर ने उनके दिल को भले ही छू लिया हो, मगर इसके बावजूद वो कभी सलमान से मिल नहीं पाईं. मगर चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लाकर पूजा ने बताया कि अगले हफ्ते वे सलमान खान से मुलाकात करने के लिए जा रही हैं, जिसे लेकर वे इस कदर उत्साहित हैं कि वे इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

सलमान खान ने पाकिस्तानी ऑर्गेनाइजर रेहान के कारण अमेरिका दौरा रद्द किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget