एक्सप्लोरर

हिना खान ने बताया स्टॉकर का हैरान कर देने वाला अनुभव- उसने 20 नंबर बदले और ऐसे मैसेज से डराया

अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपना साथ हुई स्टॉकिंग की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उस श्खस ने उन्हें ऐसे मैसेज किया जिससे वो बेहद डर गई थीं. इसके साथ ही हिना ने या भी बताया कि हिना भी इस शख्स ने उनके लिए 20 से भी ज्यादा नंबर बदले.

टेलीविजन से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री हिना खान जल्द 7 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. हिना इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में हाल ही में हिना ने अपना साथ हुई स्टॉकिंग की एक हैरान करने वाली घटना का जिक्र किया.

हिना ने बताया कि एक स्टॉकर उन्हें ऐसे ऐसे मैसेज करता है जिसके कारण वो डर जाती हैं. हिना का मानना है कि सोशल साइट्स पर प्राइवेसी और ज्यादा होनी चाहिए.

अपने साथ हुई स्टॉकिंग की घटना के बारे में बात करते हुए हिना ने कहा, "सेलेब्स पब्लिक फिगर बन जाते हैं और उन्हें बड़ी तादाद में लोग प्यार करते हैं ऐसे में हमारे साथ भी स्टॉकिंग की घटनाएं होती हैं. कभी कभी ऐसा भी होता है जब फैंस पूरा दिन आपनी बिल्डिंग के बाहर खड़े रहते हैं और इंतजार करते हैं, यहां तक तो ठीक है. लेकिन ऐसे भी शख्स होते हैं जो हमें मैसेज करना शुरू कर देते हैं, मैं उसे नहीं जानती. उस शख्स ने मुझे बहुत लंबे वीडियोज भेजे जिनमें वो मुझे फोर्स कर रहा था. ऐसे में मुझे फील हुआ और मैंने उसे मैसेज किया कि ये ठीक है लेकिन अब उसे समझना चाहिए और चीजें को हल्के में लेना चाहिए."

View this post on Instagram
 

A post shared by SAM #NoWhereToHide (@realhinakhan) on

हिना ने आगे कहा, "इसके बाद भी वो शख्स नहीं माना. और फिर उसने मुझे मैसेज किया कि वो अपनी कलाई काट लेगा या घर छोड़ देगा जिसके बाद मैं बहुत डर गई. वो मुझे मैसेज करता था कि दोपहर 1 बजे वो मुझे मिलेगा लेकिन कब, कहां, कैसे इसके बारे में कुछ भी नहीं. उस समय मुझे घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा. उसने करीब 20 से ज्यादा नंबर बदले. अभी हाल ही में एक नंबर मैंने फिर से ब्लॉक किया है."

आपको बता दें कि हिना की डेब्यू फिल्म भी हैकर पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रोहन शाह, जो कि फिल्म में 19 साल के एक हैकर का किरदार निभा रहे हैं, वो हिना खान के आशिक हैं. हिना किसी और से प्यार करती हैं. रोहन को खुद से दूर करने के लिए वो उसकी कम उम्र का भी हवाला देती हैं. लेकिन वो किसी भी कीमत पर हिना को छोड़ने को तैयार नहीं है. फिल्म इंटरनेट से घिरी हुई और हमारी जिंदगी को कोई कैसे हैक और कंट्रोल कर सकता है इसकी कहानी दिखाती है.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget