एक्सप्लोरर

It's Official: हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया से रचाई शादी, देखें पहली तस्वीर

हिमेश रेशमिया ने भी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में सोनम कपूर की शादी से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोनम कपूर के बाद नेहा धूपिया ने गुपचुप शादी रचा कर सभी को चौंका दिया था. अब बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचा ली है. हिमेश ने सोशल मीडिया पर शादी के बाद एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर को शेयर करते हुए हिमेश ने प्यार सा कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा है- Togetherness is bliss!

बताया जाता है कि सोनिया कपूर और हिमेश रेशमिया पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन्हीं के कारण हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी. शादी की खास बता ये है कि हिमेश की इस शादी में उनके बेटे ने भी शिरकत की. हिमेश रेशमिया की पत्नी की बात करें तो सोनिया कपूर छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं.

Togetherness is bliss!

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

वैसे तो पिछले काफी वक्त से उन्हें किसी भी ऑन स्क्रीन देखा नहीं गया है, लेकिन एक वक्त था जब वो हर बड़े शो का चेहरा हुआ करती थी. सोनिया कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं जिनमें 'पिया का घर', 'आ गले लग जा', 'पिया का घर कुसुम', 'रिमिक्स', 'परिवार', 'कैसा ये प्यार है', 'बाबुल की दुआएं लेती जा' और 'यस बॉस' जैसे सीरियल्स शुमार हैं. हिमेश के इस तस्वीर को साझा करते ही फैंस इस पर लाइक करने में जुट गए. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में शादी की बधाईंया देते नहीं थक रहे हैं.

जानिए, कौन हैं हिमेश रेशमिया की दुल्हनिया सोनिया कपूर

आपको बता दे कि 47 साल के हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से बेहद साधारण तरीके से शादी की है. ये शादी उनके घर पर ही हुई है. बताया जा रहा है कि इनकी शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शिरकत की. हिमेश की शादी में उनके माता पिता के अलावा उनका बेटा स्वयं भी मौजूद था. शादी के फौरन बाद हिमेश रेशमिया अपनी नई नवेली दुल्हन सोनिया कपूर के साथ हनीमून मनाने के लिए रवाना हो जाएंगे.

Safety belts are a must. Have a great day. Cheers.

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

खबर है कि हिमेश और सोनिया अपने हनीमून के लिए दुबई जाएंगे. आपको बता दें कि ये हिमेश की दूसरी शादी है. साल 1995 में उन्होंने कोमल से पहली शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया और दोनों का तलाक हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget