एक्सप्लोरर

तो इस वजह से IIFA में आमिर खान की 'दंगल' को नहीं मिला कोई अवॉर्ड!

आईफा में साल की सबसे सुपरहिट फिल्म 'दंगल' का ना तो कहीं नाम आया और ना ही कोई अवॉर्ड मिला. इस बात की चर्चा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही थी. अब इस पर आईफा के आयोजकों ने सफाई पेश की है.

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' में अपने शानदार काम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. लेकिन इस अवॉर्ड शो में साल की सबसे सुपरहिट फिल्म 'दंगल' का ना तो कहीं नाम आया और ना ही कोई अवॉर्ड मिला. इस बात की चर्चा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही थी. अब इस पर आईफा के आयोजकों ने सफाई पेश की है.

alia2

आईफा के आयोजकों ने बयान जारी करके बताया है कि इस फिल्म को नॉमिनेट करने के लिए 'दंगल' के मेकर्स की तरफ से कोई एंट्री नहीं भेजी गई थी. इसलिए ना तो इस फिल्म को कोई नॉमिनेशन मिला और ना ही अवॉर्ड. आयोजकों ने कहा है एंट्री फॉर्म को हर प्रोडक्शन हाउस में भेजा जाता है और वहां से उस फॉर्म को भरकर वापस भेजना होता है लेकिन 'दंगल' के मेकर्स की तरफ से एंट्री आईफा में नहीं भेजी गई थी.

dangal2

बयान में ये भी कहा गया, ''अगर दंगल फिल्म हमारे अवॉर्ड शो का हिस्सा बनती तो हमें भी अच्छा लगता. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. हमें आमिर खान और फिल्म की दोनों लीड अभिनेत्रियों की एक्टिंग हमें पसंद आई थी. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था लेकिन दुर्भाग्यवश मेकर्स ने एंट्री नहीं भेजी.''

आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो का आयोजन न्यूयॉर्क में किया गया जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, वरूण धवन, कृति सैनन, सुशांत सिंह राजपूत और शाहिद कपूर जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की.

shahid

इस अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'नीरजा' को मिला. इसके अलावा अनिरुद्दध रॉय चौधरी को 'पिंक' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया.

अवॉर्ड की घोषणा के बाद से ही दंगल को लेकर सवाल उठने लगे थे. बता दें कि 'दंगल' ने भारत के साथ-साथ चीन में भी धमाकेदार कमाई की. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1900 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget