एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम मंदिर की राग सेवा में परफॉर्म करेंगी हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने तस्वीरों में अपने 'दिव्य दर्शन' की दिखाई झलक

Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने एक बार फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. एक्ट्रेस यहां एक परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची हैं.

Hema Malini Visit Ayodhya: अयोध्या में हाल ही हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंच थे. तबसे लगातार बीटाउन के सितारें अयोध्या के चक्कर लगा रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या पहुंचकर राममंदिर में माथा टेका था. वहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी भी एक बार फिर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं.

हेमा मालिनी ने राम मंदिर की यात्रा की तस्वीरें की शेयर
शनिवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी ने राम मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की और कहा कि उन्होंने 'राम लला के दिव्य दर्शन' का आनंद लिया. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह मंदिर में 'राग सेवा' करेंगी. उन्होंने लिखा, "अभी परिवार के साथ अयोध्या में हूं और राम लला के दिव्य दर्शन का आनंद ले रही हूं. वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं, विशेष रूप से क्योंकि मैं राम लला के लिए मंदिर में अपनी राग सेवा करूंगीं. कई प्रतिष्ठित कलाकार पहले ही यहां प्रदर्शन कर चुके हैं और कई अन्य कतार में हैं. यह है एक दिव्य बुलावा.' 

 

हेमा मालिनी ने किये रामलला के दर्शन
एक्टर टर्न पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने शुक्रवार 16 फरवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया था. उन्होंने अपनी इस यात्रा के बाद मीडिया से बात की और कहा कि मंदिर के निर्माण के कारण बहुत से लोगों को रोजगार मिला है. उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की. एएनआई से बात करते हुए हेमा ने कहा, ''दर्शन हुआ हमारा. हम बंबई से आये हैं और हमारा यहां. कार्यक्रम है. सब कुछ देखा, बहुत सुंदर है. अति खूबसूरत. बहुत अच्छा इंतजाम सब है.   

 

राम मंदिर की वजह से लोगों को मिला रोजगार
हेमा मालिनी ने आगे कहा, "बहुत अच्छा डेवलेपमेंट हो रहा है, एक मंदिर की वजह से कितने लोगों को यहां नौकरी मिलती है, बहुत कुछ फैलता है. सिटी का काम बढ़ता है और सिटी का इंफ्रॉस्ट्रक्टक भी बढ रहा है. और आमदनी भी बढ़ेगी. वो यहां रहने वाले के लिए भी बहुत अच्छी बात है."

हेमा मालिनी अयोध्या में राग सेवा में करेंगी परफॉर्म
बता दें कि हेमा मालिनी ने दूसरी बार अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए हैं. इससे पहले वे रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आई थीं. वहीं अब हेमा रामलला की सेवा में चल रही राग सेवा में अपनी परफॉर्मेंस से मंत्र मुग्ध करने आई हैं.

22 जनवरी को हुआ था अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह
अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुआ था. इस कार्यक्रम में कंगना रनौत, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुडा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं. समारोह में सोनू निगम और मालिनी अवस्थी जैसे प्रमुख गायकों ने भी प्रस्तुति दी थी.

ये भी पढ़ें:-Lal Salaam BO Collection Day 8: रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने 8 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें- कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget