एक्सप्लोरर

'पूरा बॉलीवुड राममय हो गया है...' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोलीं हेमा मालिनी, सीता बन स्टेज पर करेंगी परफॉर्म

Hema Malini On Ram Mandir: हेमा मालिनी ने राम मंदिर में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि वे पहली बार अयोध्या आई हैं और वे सीता बनकर परफॉर्म करने वाली हैं.

Hema Malini On Ram Mandir: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी 22 जनवरी, 2024 को'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगी. इससे पहले वे अयोध्या में हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर बेस्ड एक डांस ड्रामे का हिस्सा होंगी. वे इस ड्रामे में सीता का किरदार निभाने वाली हैं. हेमा के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला है. 

एएनआई से बात करते हुए हेमा मालिनी ने राम मंदिर में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- 'मैं पहली बार अयोध्या आई हूं. मैं रामायण में सीता के रूप में एक्टिंग करने जा रही हूं. इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी रामभद्राचार्य ने किया है. उन्होंने एक 10 दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया है. मैं इस दौरान यहां आने के लिए खुद को लकी समझती हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

'पूरा बॉलीवुड 'राममय' है...'
हेमा मालिनी ने आगे कहा- 'पूरा बॉलीवुड 'राममय' है. कलाकार राम गीत गा रहे हैं. मैंने पिछले साल एक राम भजन भी गाया था. हर कोई सब कुछ राम पर तैयार कर रहा है.' बता दें कि हेमा के अलावा रामानंद सागर की रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था. वहीं सुनील लहरी लक्ष्मण बने थे.

इन सितारों को मिला निमंत्रण
अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों को न्योता मिला है. अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और अजय देवगन को भी समारोह का निमंत्रण कार्ड मिला है. इसके अलावा रजनीकांत, मोहनलाल और यश समेत साउथ के कई सुपरस्टार्स को भी न्योता भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Box Office Collection Day 6: 'हनुमान' की श्रद्धा में लीन हुए दर्शक! खूब कमा रही तेजा सज्जा की माइथोलॉजिकल फिल्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget