एक्सप्लोरर

क्या आप हेमा मालिनी का पूरा नाम जानते हैं? नहीं, तो 'ड्रीम गर्ल' का ऑफिशियल नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी राजनीति में भीअव्वल साबित हो रही हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी का पूरा नाम क्या है?

Hema Malini Real Name: बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी उर्फ ​​ड्रीम गर्ल इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. हेमा इस उम्र में भी बेहद खूबसूत और स्टाइलिश लगती हैं. अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली हेमा शोले की ‘बसंती’ के नाम से भी फेमस हैं. लेकिन क्या आप हेमा मालिनी का असली नाम जानते हैं?  क्या आप जानते हैं दिग्गज अभिनेत्री का पूरा ऑफिशियल नाम क्या है? अगर आप नहीं जानते हैं तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं.

हेमा मालिनी का पूरा नाम क्या है? 
बता दें कि हेमा मालिनी का स्क्रीन नाम पूरा नहीं है. हाल ही में चुनाव आयोग ने एक सूची जारी की थी जिसमें हेमा मालिनी का पूरा नाम हेमा मालिनी धर्मेंद्र देओल लिखा था. यानी के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में हेमा मालिनी के नाम में धर्मेंद्र और देओल भी शामिल है.

दिलचस्प बात ये है कि धर्मेंद्र ने कभी भी अपने नाम के साथ देओल नहीं लिखा. हालांकि, उनके सभी बच्चे और पोते-पोतियां अपना सरनेम देओल लिखते हैं.

हेमा मालिनी को लोकसभा चुनाव 2024 में मिली है बड़ी जीत
बता दें कि हेमा मालिनी फिलहाल खुशी के मारे सातवें आसमान पर हैं. दरअसल दिग्गज अभिनेत्री और पॉलिटिशियन को लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की मथुरा सीट से बीजेपी के टिकट पर बड़ी जीत मिली है. वे सेलेब्स कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाली प्रत्याशी भी हैं. वहीं अपनी जीत के बाद हेमा ने एक खास पोस्ट में सभी मथुरावासियों, कार्यकर्ताओं, विधायकों और पीएम मोदी को शुक्रिया किया था.

2024 लोकसभा चुनाव में जीत के साथ हेमा मालिनी ने बनाई हैट्रिक
हेमा मालिनी ने अपना राजनीतिक करियर 1999 में शुरू किया था. 2003 में, उन्हें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा छह साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया और 2004 में ले  भाजपा में शामिल हो गईं थीं. 2014 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने रालोद नेता जयंत चौधरी से मथुरा निर्वाचन क्षेत्र जीता था. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में, वह फिर से मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहीं.वहीं अब 2024 में मिली जीत के बाज हेमा मालिनी ने हैट्रिक बनाने पर मीडिया से कहा, ''मैं बहुत खुश हूं कि मुझे तीसरी बार लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है, मैं लोगों को धन्यवाद देती हूं.

जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने का मौका मिल रहा है. मैं हमारे गठबंधन के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देती हूं.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

बता दें कि इस साल के लोकसभा चुनाव के दौरान, हेमा मालिनी की बेटियों ईशा और अहाना ने भी बाहर निकलकर मथुरा में 'शोले' स्टार के लिए प्रचार किया था.”

यह भी पढ़ें: पिता सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'पापा आपको मिस करता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget