एक्सप्लोरर

SD Burman Birthday: अपनी धुनों से शब्दों को नए आयाम देने वाले एसडी आवाज से भी बिखेरते थे जादू, जानें- इस 'राजकुमार' के बारे में

अपनी धुनों से शब्दों को नए आयाम देने वाले एसडी बर्मन न सिर्फ संगीतकार थे बल्कि अपनी आवाज की जादू भी बिखेर चुके हैं. एक क्लिक में जानें- 'राजकुमार' एसडी के बारे में...

वहां कौन है तेरा, मुसाफ़िर, जायेगा कहां
दम लेले घड़ी भर, ये छैयां, पायेगा कहां
वहां कौन है तेरा ...

किसी भी फिल्म में संगीत का रोल बेहद अहम होता है. सिनेमा को हिट बनाने के लिए एक्टिंग के साथ-साथ जो दूसरी सबसे जरूरी चीज होती है.. वह है 'संगीत'. सिनेमा देखने के बाद भले ही स्टोरी हमें पूरी तरह से याद न रह पाए, लेकिन अगर फिल्म का संगीत शानदार है तो वो हमारे जुबां पर चढ़ जाता है. कुछ ऐसा ही संगीत देते थे- सचिन देव बर्मन यानि एसडी बर्मन. एसडी बर्मन ने फिल्म जगत में न सिर्फ संगीत दिया बल्कि इंडस्ट्री में गायकी का वो अंदाज भी दिया जिसे लोग आज भी याद करते हैं.

संगीत को दिया नया मुकाम

ओ मां... मां...मां... मेरी दुनिया है मां तेरे आंचल में,

मेरे साजन हैं उस पार... मैं मन मार हूं इस पार...

जैसे न जाने कितने सदाबहार गाने एसडी ने ना सिर्फ गाए बल्कि कई गीतों को अपने संगीत में पिरोया भी. एसडी बर्मन ने अपने संगीत से भारतीय सिनेमा को उस मुकाम तक पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. साल 1906 में अक्टूबर महीने के पहले दिन त्रिपुरा के राजपरिवार में जन्मे एसडी के पिता का नाम इशानचंद्र देव बर्मन था. एसडी अपने पिता की दूसरी संतान थे. सचिन देव बर्मन पान खाने के काफी शौकीन थे. इसके अलावा उन्हें फुटबॉल भी बहुत पसंद था.

रेडियो से की करियर की शुरुआत 

सितारवादन के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले एसडी की पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय से हुई. साल 1932 में कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर एक गायक के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले एसडी की किस्मत ने ऐसा उछाल मारा कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रेडियो स्टेशन में काम करने के दौरान मिले अनुभव ने उनके करियर में पंख लगा दिए. और इन्हीं पंखों के सहारे उन्होंने बांग्ला और फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ओर उड़ान भरी.

100 से भी ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले एसडी ने 13 बंगाली फिल्मों के गाने गाए जबकि हिंदी के 14 गानों को उन्होंने अपनी मधुर आवाज दी. 'गाइड' फिल्म के गीत- वहां कौन है तेरा.. मुसाफिर.. जायेगा कहां को जब एसडी ने संगीत में पिरोया और उसे अपनी आवाज दी तो सुनने वालों के होश उड़ गए.

कई अवॉर्ड किए अपने नाम

संगीत के कद्रदानों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि एसडी ने एक के बाद एक कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए. साल 1958 में 'संगीत नाटक अकादमी' अवार्ड जीतने वाले एसडी को संगीत में अहम योगदान देने के लिए साल 1969 में 'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं, एसडी बर्मन ने दो बार नेशनल अवॉर्ड और दो फिल्म फेयर पुरस्कार भी हासिल किए.

सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए

अब तो है तुमसे जिंदगी अपनी

जैसे गीतों को संगीत से सजाने वाले एसडी का आखिरी गाना 'मिली' फिल्म के लिए था. इस गाने का नाम था- बड़ी सूनी... सूनी है... ज़िंदगी ये... ज़िंदगी. जब इस गाने का रिहर्सल वो किशोर कुमार के साथ कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वो कोमा में चले गए. कोमा में जाने के बाद वो फिर कभी लौट के नहीं आए और हमारा दिल उन्हें बस पुकारता रह गया.

जब Amrita Singh से तलाक के बाद टूट गए थे Saif Ali Khan, खुद बताया था क्यों टूटा रिश्ता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget