एक्सप्लोरर

आज 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जन्मदिन है. सलमान खान आज 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'मैंने प्यार किया', 'अंदाज अपना-अपना', 'हम आपके है कौन', 'दबंग' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सलमान खान अब तक  करीब 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं.

VIDEO: 51 साल के हुए 'दबंग' सलमान खान,फार्म हाउस पर बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे

सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर,1965 को हुआ था. उनका पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है. वह मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा (मूल नाम सुशीला चरक) के बड़े बेटे हैं. सलमान के दो भाई हैं- अरबाज खान और सोहेल खान व बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं.

Capture

अलवीरा की शादी अभिनेता व निर्देशक अतुल अग्निहोत्री से हो चुकी है. उन्होंने बांद्रा स्थित सेंट स्टेनिस्लॉस हाईस्कूल में स्कूली पढ़ाई की. इससे पहले उन्होंने ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल में अपने छोटे भाई अरबाज से साथ कुछ साल पढ़ाई की.

सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद 1989 में रिलीज हुई 'मैने प्यार किया'  में सलमान ने प्रेम की भूमिका निभाई और इस फिल्म को खूब पसंद किया गया.बॉक्स पर जो सिलसिला जो 1989 में शुरू हुआ वो अबतक बरकरार है.

आज 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान

इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिट फिल्में दीं. इनमें ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘एक लड़का एक लड़की’, ‘जानम समझा करो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘ये है जलवा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘पार्टनर’, ‘वांटेड’, ‘दबंग’, ‘किक’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ जैसी हिट जैसी फिल्में शामिल हैं.

देखें तस्वीरें- भांजे आहिल के साथ सलमान ने काटा केक, परिवार और खास दोस्तों के साथ हुई धमाकेदार पार्टी

सलमान गायिकी में भी अपना हुनर आजमा चुके हैं. उन्होंने फिल्म ‘हीरो’ का टाइटल सॉन्ग ‘मैं हू हीरो तेरा’ गाया है. यह गीत सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी पर फिल्माया गया था.

आज 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान

बॉलीवुड में सलमान अपने डोले-शोले और कमीज उतारने को लेकर खूब मशहूर हैं. इसके जरिए वह युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं. इसके माध्यम से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. अमेरिका की ‘पीपुल’ पत्रिका द्वारा साल 2004 में उन्हें दुनिया का 7वां सबसे सुंदर पुरुष और भारत के सबसे सुंदर पुरुष का खिताब मिला.

देखें- सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंची बिपाशा, दबंग खान ने गिफ्ट में दी #BeingHumanJewellery

उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है और वह अपनी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय, सोमी अली व संगीता बिजलानी के साथ संबंधों को लेकर चर्चित रहे हैं. साल 2003 में कैटरीना कैफ के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया, बावजूद इसके वह बालीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं.

salman1

लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में 15 जनवरी, 2008 को सलमान की मोम की प्रतिमा स्थापित की गई और इस संग्रहालय में मोम की प्रतिमा के रूप में दिखाई देने वाले वह चौथे भारतीय अभिनेता बन गए हैं. सलमान के फैंस की संख्या काफी लंबी है. वह 51 साल के होने के बावजूद युवा कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं. आज भी दर्शकों का मनोरंजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रहे हैं. उनकी हालिया फिल्म ‘सुल्तान’ कमाई का रिकार्ड तोड़ चुकी है.

VIDEO: सलमान खान की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन पहुंचा

यह भी पढ़ें-

बर्थडे स्पेशल: शाहरूख के घर के सामने दोस्तों के साथ महफिल जमाते थे सलमान खान

बर्थडे स्पेशल: Box Office पर जारी है सलमान खान की 'दबंगई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget